Sinnar car loot (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

समृद्धि महामार्ग पर सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार दिखाकर कार रोकी, यात्रियों से लूट

Samruddhi Expressway Robbery: नासिक के सिन्नर में समृद्धि महामार्ग पर बदमाशों ने कार रोककर यात्रियों से नकदी और जेवर लूट लिए, जिससे एक्सप्रेसवे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आंचल लोखंडे

Nashik Crime News: मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर नासिक जिले के सिन्नर तहसील में लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने कार रोककर यात्रियों को हथियारों के बल पर लूट लिया। इस घटना के बाद एक बार फिर महामार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात 2 मार्च को सिन्नर तहसील के कोनांबे शिवार क्षेत्र में यह वारदात हुई। कार में चार लोग यात्रा कर रहे थे। इनमें उल्हासनगर निवासी दीपा वाधवा, अंजू दाणी, सिया दाणी तथा छत्रपति संभाजीनगर का एक व्यक्ति शामिल था। बताया गया कि घाट क्षेत्र के पास उन्होंने अपनी कार कुछ देर के लिए रोकी थी।

बदमाशों ने अपने चेहरे रुमाल से ढक रखे थे

इसी दौरान पुल के पास स्थित पहाड़ी इलाके से तीन से चार संदिग्ध व्यक्ति अचानक सड़क पर आ गए। बदमाशों ने अपने चेहरे रुमाल से ढक रखे थे और उनके हाथों में डंडे तथा धारदार हथियार थे। आरोपियों ने कार की खिड़कियां तोड़ दीं और हथियार दिखाकर यात्रियों को धमकाया।

बदमाशों ने दीपा वाधवा से करीब 20 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स, नथ, चांदी की अंगूठी और पायल लूट ली। इसके अलावा अंजू दाणी और सिया दाणी के पास मौजूद कई सोने के आभूषण भी छीन लिए गए। लूटपाट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

घटना के बाद पीड़िता दीपा वाधवा ने तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी के. के. पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक हेमंत कुमार भामरे, पुलिस उपनिरीक्षक दादासाहब गाढवे और पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश वारूंगसे की टीम कर रही है।

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच दल तैनात कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। समृद्धि महामार्ग पर हुई इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट