नासिक

आठ दिनों में करें शहर की सड़कों की मरम्मत, पालकमंत्री भुसे ने जारी किया अधिकारियों को फरमान

प्रभाकर दुबे

नासिक: नासिक के पालकमंत्री दादा भुसे (Dada Bhuse ) ने कहा कि नासिक-मुंबई-आगरा महामार्ग (Mumbai-Agra Highway) पर होने वाले गड्ढों की मरम्मत (Repair of Potholes) 8 दिनों में करें। वे सरकारी विश्रामगृह में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस समय नासिक महानगरपालिका के कमिश्नर डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, राष्ट्रीय महामार्ग के प्रकल्प संचालक भाऊसाहब सालुंखे, तांत्रिक प्रबंधक नितीन पाटिल आदि मौजूद थे। भुसे ने आगे कहा कि नाशिक-मुंबई-आगरा महामार्ग पर गड्ढे होने से यात्री और वाहन चालकों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें राहत दिलाने के लिए इन गड्ढों की तुरंत मरम्मत करें। 

मार्ग पर होने वाले गड्ढों की मरम्मत न होने पर नागरिक टोल बंद करने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में कोई समस्या निर्माण होने पर उसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामार्ग प्रशासन की होगी। नासिक जिले से गुजरने वाले नासिक-मुंबई-आगरा राष्ट्रीय महामार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं का सर्वेक्षण कर उपाययोजना करें। आवश्यक जगह पर सर्विस रोड, उड्डानपुल का प्रस्ताव तुरंत पेश करें। 

...तो होगी सख्त कार्रवाई

नासिक शहर से गुजरने वाले महामार्ग पर होने वाले गड्ढों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया। नाशिक महानगरपालिका के कार्यक्षेत्र की सभी सड़कों की तुरंत मरम्मत करें। जिन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में सड़कों पर होने वाले गड्ढों की मरम्मत नहीं होगी, उनके खिलाफ तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई का प्रस्ताव पेश करने के आदेश नासिक महानगरपालिका कमिश्नर को दिए। 8 दिनों में सड़कों पर होने वाले गड्ढों की मरम्मत न होने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए समय पर अपना कार्य पूरा करें।

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक