मालेगांव रेप केस (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

Outrage: निर्दयी हत्या के बाद मालेगांव में तनाव, प्रदर्शन के बीच पेश हुआ आरोपी

Malegaon में 3 वर्षीय बालिका की नृशंस हत्या के बाद जनता में भारी रोष फैल गया। अदालत परिसर में तनाव के चलते आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश कर 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: तहसील के डोंगराले में तीन वर्षीय बालिका पर हुए अत्याचार और नृशंस हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत गुरुवार (20 नवंबर) को समाप्त हो रही थी।

आरोपी को अपर एवं जिला सत्र न्यायालय में पेश किया जाना था, किंतु न्यायालय परिसर में महिलाओं और नागरिकों की भारी भीड़ तथा तीव आक्रोश के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सुरक्षा की दृष्टि से उसे अदालत में प्रत्यक्ष न लाते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही सुनवाई की गई। इसके पश्चात उसे 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

रविवार 16 नवंबर को बालिका घर के पास खेल रही थी। तभी आरोपी विजय खैरनार ने उसे चॉकलेट का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया। उसने बालिका के साथ अत्याचार किया और फिर पत्थरों से निर्ममता पूर्वक उसकी हत्या कर दी।

बालिका के नहीं लौटने पर परिवार और ग्रामवासियों ने खोज शुरू की और शाम को जिला परिषद विद्यालय के निकट मोबाइल टॉवर क्षेत्र में उसका शव अत्यंत गंभीर अवस्था में मिला शव की स्थिति से अत्याचार और क्रूरतापूर्ण हत्या की पुष्टि हुई। इस घटना से पूरे तालुका, जिले और राज्य में तीव्र रोष फैल गया।

न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बंदोबस्त

आरोपी को पूर्व में 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। पेशी के मद्देनजर गुरुवार की न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था, किंतु दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में महिलाएं और नागरिक न्यायालय में इकट्टा हुए 'आरोपी की हमारे हवाले करो', 'फांसी दो' जैसी मांगों के नारे लगने लगे।

बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए कानून-व्यवस्था बाचित होने की आशंका उत्पन्न हो गई। इसी कारण आरोपी को अदालत में पेश न कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही कार्यवाही की गई।

इस बीच, आक्रोशित नागरिकों ने न्यायालय परिसर के बाहर कैथ रोड पर धरना देकर मार्ग अवरुद्ध किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बंदोबस्त और अधिक कड़ा किया गया है। इस बीच पुलिस उपअधीक्षक दर्शन दुग्गड ने जमा भीड़ को समझाने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट