पीएम स्वनिधि योजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

Nashik में 38,000 से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वाले हुए लाभान्वित, अब बढ़ी ऋण सीमा

जून 2020 में शुरू हुई पीएम स्वनिधि योजना को द्रेय मंत्रिमंडल ने मार्च 2030 तक आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। Nashik NMC के जरिए 38,840 वेंडर्स ने इस योजना का लाभ उठाया है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि), जो जून 2020 में शुरू हुई थी, उसे के द्रेय मंत्रिमंडल ने मार्च 2030 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

नाशिक महानगरपालिका (मनपा) के माध्यम से अब तक 38,840 स्ट्रीट वेंडर इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। योजना को और प्रभावी बनाने के लिए इसके नियमों में कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं, जो रेहड़ी-पटरी वालों को बड़ी राहत देंगे।

ऋण सीमा में बढ़ोतरी

पहली किस्त के लिए ऋण राशि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है। दूसरी किस्त के लिए ऋण राशि को 20,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। दूसरा ऋण चुकाने के बाद लाभार्थियों को तत्काल ऋण सुविधा के लिए यूपीआई-लिंक्ड RuPay क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।

खुदरा और थोक लेनदेन पर मिलेगा कैशबैक

डिजिटल लेनदेन पर 1,600 रुपये तक का कैशबैक खुदरा और थोक लेनदेन पर प्राप्त किया जा सकता है। इस पहल के - तहत, लाभार्थियों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार को 8 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है।

पीएम स्वनिधि योजना के लिए लोन

मनपा की उपायुक्त सुवर्णा दखने ने नाशिक के अधिक से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों से इस संशोधित योजना का लाभ उठाने की अपील की है। रेहड़ी-पटरी वालों को पीएम स्वनिधि योजना के लिए ऋण आवेदन भरने हेतु अपने नजदीकी सीएससी (ग्राहक सेवा केंद्र) आपले सरकार केंद्र पर जाना चाहिए, जिन रेहड़ी-पटरी वालों को पहले भी लाभ मिल चुका है, वे नाशिक महानगरपालिका के संभागीय कार्यालय में स्थित NULM कक्ष में जाकर जानकारी भरें।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस