नासिक-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक-मुंबई Panchwati Express रोजाना देरी से, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Nashik-Mumbai Panchwati Express में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस ट्रेन में रोजाना 15 मिनट की देरी, सफाई की कमी और डिब्बों की खराब स्थिति के कारण नियमित यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: नासिक जिले से मुंबई आने-जाने वाले नौकरीपेशा और व्यवसायियों के लिए मनमाड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस जीवनरेखा के समान है। नासिक जिले से प्रतिदिन मुंबई आने-जाने वालों की संख्या बहुत अधिक है।

राज्य परिवहन निगम की बस सेवा से रोजाना मुंबई आना-जाना महंगा पड़ता है, इसलिए इन लोगों के लिए रेल यात्रा सुविधाजनक साबित होती है। पंचवटी एक्सप्रेस और नासिक जिले से रोजाना मुंबई आने-जाने वालों का एक अलग ही रिश्ता बन गया है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से पंचवटी एक्सप्रेस का सफर समस्याओं के भंवर में फंस गया है।

यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी

मुंबई पहुंचने में रोजाना हो रहे विलंब और ट्रेन के डिब्बों में सुविधाओं की कमी से यात्री परेशान है। पंचवटी एक्सप्रेस यदि मुंबई समय पर पहुंचती है, तो - नौकरीपेशा लोगों को कार्यालयों में समय पर पहुंचना संभव हो पाता है।

व्यवसायियों के लिए भी अपने काम के समय का गणित बनाना आसान होता है। कुछ महीनों से पंचवटी एक्सप्रेस मुंबई पहुंचने में रोजाना 15 मिनट से अधिक की देरी कर रही है। इसके लिए कपटना-कुर्ला एक्स्प्रेस को कारण बताया जा रहा है। पटना-कुर्ला एक्सप्रेस को आगे निकालने के लिए पंचवटी एक्सप्रेस को कुछ मिनटों के लिए दूसरी लाइन पर रोक दिया जाता है।

इस देरी के कारण सरकारी, अर्ध सरकारी, निजी कार्यालयों और कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को रोजाना देरी होती है, जिससे उनके काम पर असर पड़ता है। पंचवटी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को जहां देरी के कारण मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं डिब्बों की नियमित सफाई न होने से एक अलग ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

नासिक जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस ट्रेन के डिब्बों में पानी न होना, तिलचट्टों (झुरों) का आतंक जैसी समस्याओं से यात्री त्रस्त हैं। डिब्बों में सीटों की गलत व्यवस्था भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना