रोड़ पर लग रहे जाम की प्रतिकात्मक फोटो (सोर्सः AI) 
नासिक

नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर निर्माण कार्य और अवैध कब्जों के चलते हर दिन लग रहा महाजाम

NMC Road Construction: नासिक के त्र्यंबक रोड पर निर्माण कार्य और बढ़ते अतिक्रमण से रोजाना भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। नागरिकों ने मनपा से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

आलोक उमाकृष्ण

NMC Road Construction Faces Questions: शहर के सारडा सर्कल इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले मनपा प्रशासन पर अब दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मनपा सातपूर संभाग में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण की ओर जानबूझकर आंखें मूंद रही है। नासिक-त्र्यंबकेश्वर मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य चलने के कारण पहले से ही यातायात का दबाव बढ़ा हुआ है, और अब त्र्यंबक रोड पर हुए अवैध अतिक्रमणों ने नागरिकों के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

जाम के परिणाम से हो सकता है दुर्घटना

वर्तमान में नासिक-त्र्यंबकेश्वर रोड का काम शुरू होने की वजह से सातपूर इलाके में सिंगल लेन से ही दोनों तरफ का यातायात संचालित हो रहा है। इसके चलते दिन के अधिकांश समय इस मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इस संकट के बीच, सातपूर कॉलोनी क्षेत्र में सड़क के दोनों किनारों पर फल विक्रेताओं, मिसल विक्रेताओं और चिकन व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क और संकरी हो गई है। परिणामस्वरूप, वाहन चालकों को रोजाना भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी बढ़ गया है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कई व्यवसायियों ने सड़क किनारे की जगहों पर अवैध कब्जा जमा लिया है, जिससे वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। सुबह स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों के समय तथा शाम को भीड़ के दौरान स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इस ट्रैफिक जाम के कारण नागरिकों का कीमती समय तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही ईंधन का भी भारी अपव्यय हो रहा है।

ऑनलाइन शिकायत करने पर भी नही हो रही कार्यवाई

विशेष बात यह है कि स्थानीय लोगों ने इस अतिक्रमण के खिलाफ मनपा के अतिक्रमण विभाग में बार-बार शिकायतें दर्ज कराई हैं। नागरिकों का दावा है कि ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे मनपा की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लोगों का पूछना है कि जब शहर के अन्य हिस्सों में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा रही है, तो सातपूर के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

निवासियों का कहना है कि सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वालों को भी जान हथेली पर रखकर चलना पड़ रहा है। अब त्र्यंबक रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

श्रीराम हाइट्स के चेयरमैन विजय पाटिल ने कहा कि सातपूर के त्र्यंबक रोड पर अतिक्रमण की वजह से रोजाना भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। महानगरपालिका को शहर के अन्य इलाकों की तरह यहाँ भी तुरंत कार्रवाई कर सड़क खाली करानी चाहिए। हमारी सोसाइटी के सामने फैले अतिक्रमण को लेकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं