नासिक में हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ प्रदर्शन करते NCP कार्यकर्ता सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो
नासिक

गूंगी गुड़िया बयान पर नासिक में बवाल: NCP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल से सार्वजनिक माफी की मांग

NCP Political Protest: सुनेत्रा पवार पर कथित गूंगी गुड़िया टिप्पणी के विरोध में नासिक में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आए।

अंकिता पटेल

Sunetra Pawar Remark Row: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई कथित गुंगी गुड़िया टिप्पणी का असर बुधवार को नासिक में देखने को मिला। इस बयान के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय के बाहर जोरदार आंदोलन किया।

इस दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे हाथ में लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान की निंदा करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।

NCP-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

आमने-सामने होने से कुछ देर के लिए माहौल गरमाया दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और राष्ट्रवादी के विरोध प्रदर्शन का जवाब नारेबाजी से दिया। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने खड़े होने से कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आंदोलन स्थल पर भारी बंदोबस्त तैनात किया था।

कांग्रेस कार्यालय के सामने लोहे के बैरिकेड लगाकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग रखा गया, इसके कारण दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार की धक्का-मुक्की या टकराव की स्थिति नहीं बनी। पुलिस अधिकारियों ने लगातार हालात पर नजर रखते हुए कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की।

एमजी रोड स्थित कार्यालय के बाहर किया उग्र आंदोलन

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले तक महाविकास आघाड़ी में साथ काम करने वाले कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ता पहली बार इस तरह आमने-सामने दिखाई दिए। एक समय एक ही मच से नारे लगाने वाले कार्यकर्ता अब एक-दूसरे के विरोध में प्रदर्शन करते नजर आए।
इस घटनाक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक भी मौके पर जुटे और पूरे घटनाक्रम की चर्चा शहरभर में होती रही।

यह भी पढ़ें:-गूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

करीब कुछ समय तक चली नारेबाजी के बाद पुलिस की मध्यस्थता से आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। हालांकि इस घटना के बाद शहर का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में इस विवाद के राजनीतिक असर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना