Nashik Ram Yantra Pratishthapana Ayodhya ( Source: Social Media ) 
नासिक

राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में अयोध्या में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना, नासिक के वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को स

Vedic Ritual Ayodhya: अयोध्या श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना विधि का मुख्य पौरोहित्य नासिक के वेदमूर्ति ने किया। अनुष्ठान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अंकिता पटेल

Nashik Ram Yantra Pratishthapana Ayodhya: नासिक अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास द्वारा आयोजित 'श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना' विधि का मुख्य पौरोहित्य करने का बहुमान नासिक के महर्षि गौतम गोदावरी वेदविद्या प्रतिष्ठान के प्रधानाचार्य एवं सचिव वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को प्राप्त हुआ है।

यह गौरवशाली आयोजन देश की शीर्ष विभूतियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, यह अनुष्ठान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माता अमृतानंदमयी और न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज जैसे गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में पूरा हुआ। मुख्य यजमान के रूप में ट्रस्टी अनिल मिश्रा उपस्थित थे।

अनुष्ठान की मुख्य विशेषताएं श्री राम महायंत्र

पंचधातु से निर्मित इस भव्य यंत्र की स्थापना के उपलक्ष्य में सात दिवसीय 'श्री राम जानकी महायाग' आयोजित किया गया था। विश्व शांति का संकल्पः इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, वैश्विक युद्ध जैसी परिस्थितियों का निवारण और संपूर्ण जगत में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था। महायज्ञ का स्वरूपः नौ कुंडीय (नव कुंडात्मक) इस महायज्ञ में कुल 11 लाख आहुतियां अर्पित की गई। देशभर से आए 75 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों ने इस विधि में भाग लिया, जिसका सफल संचालन और नेतृत्व रवींद्र पैठणे ने किया।

वैदिक विधियां और प्रतिष्ठापना

कार्यक्रम के दौरान चतुर्वेद पारायण, श्रीराम यंत्र की विशेष पूजा, हवन, श्रीराम बीजयंत्र देवता स्थापना और पीठ यंत्र देवता स्थापना जैसे जटिल वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए, गुड़ी पाड़वा के शुभ मुहूर्त पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों द्वारा श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना और प्रथम पंचोपचार पूजन संपन्न हुआ।

पूर्णाहुत्ति के साथ इस भव्य आध्यात्मिक महोत्सव का समापन हुआ। नासिक के वेदमूर्ति रवीद पैठणे को मिले इस सम्मान से शहर के आध्यात्मिक और शैक्षिक क्षेत्रों में हर्ष की लहर है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है