प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

Nashik News: बस स्टैंड छोड़ने के बहाने महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी

Nashik News: नाशिक में बस स्टैंड छोड़ने का झांसा देकर दो महिलाओं ने रिक्शा यात्रा के दौरान वृद्धा के गले से मंगलसूत्र चुरा लिया। सरकारवाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: बस स्टैंड छोड़ने का झांसा देकर 2 धोखेबाज़ महिलाओं ने एक वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र चुरा लिया. यह घटना रिक्शा यात्रा के दौरान हुई है. मथुरा चंद्रकांत नागरे (चाडेगांव) से इस सेंधमारी की शिकायत दर्ज कराई है.

24 अक्टूबर को मथुरा नागरे वापसी यात्रा के लिए पुराना मुंबई आगरा रोड स्थित सम्राट होटल के पास ठक्कर बाज़ार बस स्टैंड का पता पूछ रही थीं. तभी रिक्शा में बैठी 2 महिलाओं ने उन्हें बस स्टैंड छोड़ने के बहाने रिक्शा में बैठा लिया.

रिक्शा यात्रा के दौरान बातों में उलझाकर शातिर महिलाओं ने वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र चुरा लिया. सरकारवाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

इससे पहले नाशिक से एक और छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी, पुलिस में दर्ज केस वापस लेने की धमकी देते हुए दो शातिर भाइयों ने एक महिला को पिस्तौल दिखाकर जातिसूचक गालियाँ दीं और उसके साथ छेड़छाड़ किया. यह घटना नांदूरनाका क्षेत्र में हुई है. इस मामले में सनी राजू धोत्रे और आकाश राजू धोत्रे (दोनों निवासी जनार्दननगर, नांदूरनाका) पर अपराध दर्ज किया गया है.

पीड़ित महिला 16 अक्टूबर को काम पर जा रही थी, जब दुपहिया वाहन पर सवार दोनों भाइयों ने उसका रास्ता रोका. उन्होंने महिला को धमकाते हुए कहा कि तू और तेरी मां ने किया हुआ केस वापस ले लो, नहीं तो खानदान खत्म कर देंगे और कहीं काम नहीं करने देंगे. आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि अगर 2 दिन में केस वापस नहीं लिया तो गोली मार देंगे.

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील