सिंहस्थ कुंभमेला (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

सिंहस्थ की जानकारी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार, सोशल मीडिया पर साझा होंगी तैयारियों की अपडेट

Kumbh Mela Social Media: सिंहस्थ कुंभमेला 2027 की तैयारियों के बीच नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • सिंहस्थ कुंभमेला 2027 की तैयारियों के बीच नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण ने भ्रामक और अप्रमाणित सूचनाओं से बचने की अपील की है।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 अक्टूबर को कुंभमेले के ध्वजारोहण समारोह के दौरान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया था।

  • वेबसाइट पर कुंभमेले की तैयारियों, विकास कार्यों, महत्वपूर्ण गतिविधियों और प्रशासनिक घोषणाओं की जानकारी उपलब्ध है।

Simhastha Kumbh Mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 की तैयारियों के बीच नासिक और त्र्यंबकेश्वर में विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं। इस दौरान भ्रामक और अप्रमाणित सूचनाओं से बचने के लिए नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से आधिकारिक वेबसाइट तथा सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

राष्ट्रपति ने किया था वेबसाइट का लोकार्पण

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 अक्टूबर को सिंहस्थ कुंभमेले के ध्वजारोहण समारोह के दौरान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया था। इस वेबसाइट पर कुंभमेले की तैयारियों, नियोजन, महत्वपूर्ण गतिविधियों और आधिकारिक घोषणाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर प्राधिकरण के सभी आधिकारिक सोशल मीडिया खातों के लिंक भी दिए गए हैं।

चार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट

कुंभमेला प्राधिकरण द्वारा यूट्यूब, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम के माध्यम से निर्माण कार्यों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, प्रशासनिक निर्णयों, योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से साझा की जाती है। नागरिक सीधे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं।

जनभागीदारी से ही कुंभ बनेगा सफल

कुंभमेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि सिंहस्थ कुंभमेला व्यापक जनभागीदारी और विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय से आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। ऐसे में नागरिकों और श्रद्धालुओं तक सटीक एवं अद्यतन जानकारी पहुंचना आवश्यक है।

उन्होंने अपील की कि कुंभमेले से जुड़ी तैयारियों, व्यवस्थाओं और महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी के लिए प्राधिकरण के आधिकारिक डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करें, सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सूचना को आगे साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करे।

आधिकारिक डिजिटल माध्यम

  • वेबसाइट: नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला

  • प्राधिकरणयूट्यूब : @official_ntkma

  • फेसबुक: @ntkmaofficial

  • एक्स (ट्विटर)

  • @NTKMA_official

  • @s_mahakumbh_IND

  • @s_mahakumbh_MH

  • @s_mahakumbh-glb

  • इंस्टाग्राम

  • @ntkma_official

  • @simhastha।mahakumbh.ind

  • @simhastha।mahakumbh.mh

  • @simhastha।mahakumbh.glb

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद