नासिक कुंभ 2027 से पहले अखाड़ा परिषद में बड़ा समझौता, संतों की गुटबाजी खत्म, 12 अखाड़े एक मंच पर

Akhil Bhartiya Akhada Parishad Unity: नासिक और हरिद्वार कुंभ से पहले अखाड़ा परिषद एकजुट हो गई है। पिछले प्रयागराज महाकुंभ से अलग हुई अखाड़ा परिषद के दोनों धड़े हरिद्वार कुंभ से पहले एक हो गए हैं।
Nasik Kumbh 2027 Haridwar Akhada  Update
अखाड़ा परिषद एकजुट की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्रयागराज महाकुंभ 2025 के बाद दो गुटों में बंटी अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधि एक मंच पर आए।

  • 15 नवंबर को हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े में संत सम्मेलन आयोजित हुआ।

  • जूना अखाड़े को छोड़कर 12 अखाड़ों के संत सम्मेलन में शामिल हुए।

Nasik Kumbh 2027 Haridwar Akhada Update: नासिक कुंभ 2027 को लेकर अखाड़ों में चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। पिछले प्रयागराज महाकुंभ से अलग हुई अखाड़ा परिषद के दोनों धड़े हरिद्वार कुंभ से पहले एक हो गए हैं। भगवान कार्तिकेय जयंती पर निरंजनी अखाड़े हरिद्वार में आयोजित संत सम्मेलन में संतों ने आगामी कुंभ मेले को भव्य कुंभ के तौर पर मनाने की घोषणा की।

हालांकि, जूना अखाड़ा इस कार्यक्रम से अलग रहा, लेकिन संतों ने कहा कि जल्द ही वे भी एक ही मंच पर नजर आएंगे। फिलहाल अखाड़ा परिषद में 12 अखाड़े का एक साथ मंच पर आना हरिद्वार नासिक और उज्जैन कुंभ के लिए एक सुखद खबर कहीं जा सकती है।

दो धड़ों में बंट गई थी अखाड़ा परिषद

 प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद दो धड़ों में बंट गई थी। एक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्रपुरी और दूसरी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्रपुरी बन गए थे।

दोनों अखाड़ा परिषद अपने साथ 8 अखाड़े होने का दावा करते चले आ रहे हैं। इस प्रकार अखाड़ा परिषद दो गुटों में बट गई थी। एक को निरंजनी और दूसरी को महानिर्वाणी गुट वाली अखाड़ा परिषद कहा जाने लगा।

Nasik Kumbh 2027 Haridwar Akhada  Update
रिलीज होकर रहेगी फिल्म! अभिनेत्री दीपाली सैयद अडिग, विवादों में महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स

एक साथ नजर आए दोनों गुट

एक साथ नजर आए दोनों अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष: सरकार के आमने भी अखाड़ा परिषद को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी कि किसे वैध अखाड़ा परिषद माना जाए। इधर, उत्तराखंड सरकार भव्य कुंभ की तैयारी कर रही है और हरिद्वार कुंभ 2027 से पहले दोनों अखाड़ा परिषद एक हो गई।

रविवार यानी 15 नवंबर को दोनों अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एक साथ नजर आए। 13 में से जूना अखाड़े को छोड़कर सभी 12 अखाड़ों के साधु संत भी कार्यक्रम में नजर आए जो आगामी हरिद्वार और नासिक कुंभ को देखते हुए एक सुखद खबर  कही जा सकती है।

Nasik Kumbh 2027 Haridwar Akhada  Update
ट्रेडमार्क बना रुपाली चाकणकर का नाम-फोटो और स्टाइल! बिना इजाजत इस्तेमाल किया तो होगी सीधी कानूनी कार्रवाई

हरिद्वार और नासिक कुंभ के लिए हम एक साथ एक मंच पर - रवींद्र पुरी

अखाड़े कभी अलग अलग नहीं होते, जहां भी सरकार की बात आती है, तो सभी अखाड़े एक हो जाते हैं। उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में सभी अखाड़े एक साथ नजर आए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किसी अखाड़े को गैर नहीं समझा।

इसलिए आज सभी अखाड़े एक हो गए हैं। हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए जल्द ही सभी अखाड़ों के साधु संत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे।

महंत रवींद्रपुरी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाडा परिषद अखाड़े का स्वभाव है लड़ना लेकिन गुटबाजी नहीं  राष्ट्रीय मीडिया संयोजक महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज?

अखाड़े कभी अलग नहीं थे। सभी अखाड़े एक थे, एक हैं और एक रहेंगे। आपस में लड़ना अखाड़ों का स्वभाव नहीं है। अखाड़े में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं होते। सभी अखाड़े मिलकर हरिद्वार को मेले का दिव्य और भव्य आयोजन करेंगे।

करौली शंकर महाराज, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, अखाड़ा परिषद