प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों पर खुद उतरे आयुक्त, घाट, पुल व सड़क पर नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई

Kumbh Development: सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों में लापरवाही नहीं चलेगी। कुंभ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गेडाम ने निर्माण सामग्री की खुद जांच कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

अंकिता पटेल

Nashik Trimbakeshwar: नासिक और त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इन विकास कार्यों में पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित करने के लिए कुंभ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

उन्होंने कार्यस्थलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि निर्माण कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाडीवहे क्षेत्र के बेलगांव कुर्हे-नांदुरवैद्य मार्ग पर डॉ. गेडाम ने निर्माण में प्रयुक्त हो रही खड़ी, मुरुम और अन्य सामग्री की स्वयं जांच की।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की उपस्थिति में 'मटेरियल टेस्टिंग वैन' के जरिए सामग्री का परीक्षण कराया और इसकी रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। हर चरण के काम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के आदेश दिए गए हैं ताकि भविष्य में पारदर्शिता बनी रहे।

डॉ. प्रवीण गेडाम ने सख्त रुख अपनाते हुए ठेकेदारों और संबंधित इंजीनियरों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि पुल, घाट या सड़कों के निर्माण में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो केवल काम रोका ही नहीं जाएगा, बल्कि संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

कुंभ श्रद्धालुओं की सुविधाएं सर्वोपरि !

कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। डॉ। गेडाम के अनुसार, श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए सड़कों का निर्माण विश्वस्तरीय होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नवनाथ सोनवणे सहित अन्य तकनीकी सलाहकार उपस्थित थे।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते