त्र्यंबकेश्वर में ATM खाली, पितृ पक्ष में श्रद्धालु परेशान; कुंभ से पहले व्यवस्था सुधारने की मांग सोर्स: सोशल मीडिया
नासिक

ATM खाली, VIP दर्शन बंद! नासिक के त्र्यंबकेश्वर में बढ़ा कैश संकट, दुकानदारों का ऑनलाइन पेमेंट से इनकार

Nashik Trimbakeshwar Cash Crisis Alert: पितृ पक्ष में नासिक के त्र्यंबकेश्वर पहुंचे श्रद्धालुओं को ATM में कैश नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। 4-5 ATM खाली होने से नकदी संकट बढ़ रहा हैं।

मनीषा बोंदरे

Nashik Trimbakeshwar ATM Pitru Paksha: पितृ पक्ष के दौरान नासिक के त्र्यंबकेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है, लेकिन शनिवार-रविवार और लगातार छुट्टियों के बीच शहर के कई एटीएम में नकदी खत्म हो गई। नकद भुगतान की जरूरत वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंहस्थ कुंभ से पहले एटीएम व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठी है।

पितृ पक्ष में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पितृ पक्ष के दौरान नासिक के त्र्यंबकेश्वर में महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पितृ कर्म और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले यात्रियों की भीड़ के बीच शहर में नकदी की समस्या ने परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार-रविवार और लगातार छुट्टियों के दौरान शहर के चार-पांच एटीएम में नकदी खत्म होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को कैश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

कई श्रद्धालु छोटे-बड़े खर्चों के लिए नकद भुगतान को प्राथमिकता देते हैं। वहीं कुछ दुकानदार और सेवा प्रदाता ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करते। ऐसे में एटीएम से पैसे नहीं निकलने पर यात्रियों के सामने मुश्किल खड़ी हो जाती है।

2-3 हजार रुपए के लिए भी कई एटीएम के चक्कर

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ श्रद्धालुओं को महज दो-तीन हजार रुपए की जरूरत के लिए भी एक के बाद दूसरे एटीएम की तलाश करनी पड़ रही है। कई बार एटीएम में नकदी उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं।

कुछ स्थानों पर ऑनलाइन भुगतान के बदले नकद उपलब्ध कराने वाले लोगों की तलाश किए जाने की भी बात सामने आई है। इसके लिए 100 से 200 रुपए तक अतिरिक्त राशि देने की नौबत आने का दावा किया जा रहा है। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी और बढ़ रही है।

सिंहस्थ कुंभ से पहले व्यवस्था मजबूत करने की मांग

त्र्यंबकेश्वर में आगामी सिंहस्थ कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मौजूदा एटीएम व्यवस्था को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों ने शहर में नए एटीएम शुरू करने के साथ संत निवृत्तिनाथ मंदिर परिसर में भी एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

बैंकों से शनिवार-रविवार, लगातार छुट्टियों और धार्मिक पर्वों के दौरान एटीएम में अतिरिक्त नकदी उपलब्ध रखने के लिए अलग से नियोजन करने की मांग की जा रही है। पितृ पक्ष के बाद दशहरा और दीपावली में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचेंगे। ऐसे में समय रहते व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

इसके साथ ही आधार कार्ड के माध्यम से नकदी निकालने की सुविधा देने वाले केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की जा रही है।

VIP दर्शन पर 12 अक्टूबर तक रोक

पितृ पक्ष और लगातार छुट्टियों के चलते त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट ने VIP दर्शन व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद की है। यह व्यवस्था 3 अक्टूबर से लागू है और 12 अक्टूबर तक बंद रहेगी। आम श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

नागरिकों का कहना है कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण त्र्यंबकेश्वर में नकदी की समस्या बार-बार सामने आना गंभीर विषय है। सिंहस्थ कुंभ से पहले इसका स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Weather Today: मॉनसून की वापसी तेज, महाराष्ट्र में गर्मी, दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी

मुगलों के आगे नहीं झुकाया सिर! 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म; जानिए गोंडवाना की शेरनी का इतिहास

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार