प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

नाशिक-त्र्यंबक रोड चौड़ीकरण में अब तक 500 से अधिक निर्माण ध्वस्त, मंत्री महाजन बिना निरीक्षण लौटे

Trimbak Road Widening: नाशिक-त्र्यंबक रोड चौड़ीकरण में गिरीश महाजन के निरीक्षण में देरी से नागरिक नाराज़। अब तक 500 अतिक्रमण हटाए गए, मुख्यमंत्री ने कार्रवाई पर अस्थायी रोक लगाई है।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: नाशिक-त्र्यंबक रोड के विस्तारण (चौड़ीकरण) के तहत जिन व्यावसायिक और आवासीय इमारतों को गिराया गया है, उस क्षेत्र का निरीक्षण कर अंतिम निर्णय कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन करेंगे, यह घोषणा की गई थी लेकिन शनिवार को नाशिक आए महाजन मुख्यमंत्री के साथ ही वापस मुंबई लौट गए. इसके चलते अतिक्रमण से प्रभावित नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त की है लेकिन विधायक हीरामण खोसकर ने जानकारी दी है कि मंत्री महाजन ने अगले 2 दिनों में फिर से नाशिक आने का आश्वासन दिया है.

विरोध के बावजूद 500 अतिक्रमण ध्वस्त

पिछले सप्ताह से नाशिक प्रादेशिक विकास प्राधिकरण द्वारा नाशिक-त्र्यंबकेश्वर रोड पर व्यावसायिक और आवासीय निर्माणों को गिराने का काम किया जा रहा है, और अब तक लगभग 500 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं. इस कार्रवाई से नागरिकों में भारी रोष है, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों ने समय-समय पर आंदोलन किए हैं.

निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ने दी थी अस्थायी रोक

शुक्रवार को मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ मुंबई में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने फिलहाल निर्माण कार्य गिराने पर स्थगिति दे दी थी. उन्होंने आश्वासन दिया था कि कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन अगले दो दिनों में निरीक्षण कर इस पर निर्णय लेंगे. इसी उम्मीद में शनिवार 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन का नाशिक आगमन हुआ. नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद थी कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महाजन स्थानीय लोगों के साथ निरीक्षण करेंगे. लेकिन, महाजन कार्यक्रम समाप्त होते ही मुख्यमंत्री के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए.

45 मीटर पर बन सकती है सहमति

इस बीच, नाशिक-त्र्यंबकेश्वर सड़क चौड़ीकरण के लिए पिंपलगांव बहुला से आगे सड़क के दोनों तरफ 50/50 मीटर ज़मीन अधिग्रहित करके निर्माण गिराए जा रहे हैं. नागरिकों ने तर्क दिया है कि जब नाशिक से पिंपलगांव बहुला तक सड़क के दोनों ओर 22.50 मीटर ज़मीन छोड़ी जा रही है, तो पिंपलगांव बहुला के आगे सड़क को बेतहाशा चौड़ा करने का कोई खास उपयोग नहीं होगा.

नागरिकों को नाशिक की तरह ही दोनों तरफ 22.50 मीटर तक ज़मीन अधिग्रहण पर कोई आपत्ति नहीं है. उम्मीद जताई जा रही है कि मंत्री महाजन के निरीक्षण के बाद सड़क की चौड़ाई दोनों तरफ मिलाकर 45 मीटर या अधिक से अधिक 60 मीटर पर सहमति बन सकती है.

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश