निदा खान की गिरफ्तारी की खबर (सौ. डिजाइन फोटो ) 
नासिक

Nashik TCS Case में बड़ा अपडेट, 11 मई तक पुलिस की हिरासत में रहेगी आरोपी निदा खान

Nashik TCS Case में और यौन शोषण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान को 11 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया।

अपूर्वा नायक

Nashik TCS Case Nida Khan Arrest: नासिक के चर्चित टीसीएस धर्मांतरण व यौन शोषण मामले की मुख्य मास्टरमाइंड निदा खान को पुलिस ने 40 दिनों की लुकाछिपी के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

शिंदे गुट के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने आरोप लगाया है कि निदा को संरक्षण देने के पीछे एमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील व नगरसेवक मतीन पटेल का हाथ है। इस दावे के बाद शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने जलील के घर पर दबिश दी।

इस टीम में क्राइम ब्रांच के पीआई संभाजी पवार और आर्थिक अपराध शाखा के कुछ अधिकारी शामिल थे। मंत्री संजय शिरसाट के आरोप के बाद पुलिस के एक्शन को टीसीएस मामले से जोड़कर देखा जाने लगा, हालांकि पीआई संभाजी पवार ने कहा कि मैं यहां किसी एडमिनिस्ट्रेटिव काम से नहीं बल्कि अपने पर्सनल काम से आया था। निदा खान केस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे इस केस की जानकारी नहीं है, उस बारे में मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

निदा खान को 11 तक PCR

नासिक की एक अदालत ने शुक्रवार को निदा को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। निदा को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। मामला सामने आने के बाद से वह फरार थी, नासिक रोड अदालत में पुलिस ने मामले की पूरी जांच के लिए निदा की हिरासत की मांग की। पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए अदालत ने उसे 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। नासिक पुलिस की एसआईटी छेडछाड और उत्पीडन के नौ मामलों की जांच कर रही है। टीसीएस में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की कोशिश, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप सामने आए थे।

जलील को बनाओ सह आरोपी : शिरसाट

शिरसाट ने दावा किया है कि निदा खान को संरक्षण देने में एमआईएम के पूर्व सांसद जलील की बड़ी भूमिका है। ऐसे में इस मामले में जलील को भी सह आरोपी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग करेंगे।

MIM पार्षद ने दी थी शरण : पुलिस

नासिक पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि एमआईएम पार्षद मतीन पटेल ने आरोपी निदा और उसके परिवार की छत्रपति संभाजी नगर में शरण दी थी। पटेल को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती