Nashik TCS Case (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

Nashik TCS Case में चौथी पीड़िता का बड़ा आरोप, कंपनी में अश्लील व्यवहार का खुलासा

Nashik TCS Case से जुड़े उत्पीड़न मामले में चौथी पीड़िता सामने आई है। उसने कंपनी में अश्लील भाषा, डिजिटल पीछा और शिकायतों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की जांच SIT के द्वारा जारी है।

अपूर्वा नायक

Nashik TCS Case Fourth Victim Statement: नासिक में TCS से जुड़े उत्पीड़न मामले में जांच तेज हो गई है। विशेष जांच दल (SIT) ने इस केस में चौथी पीड़िता का बयान दर्ज किया है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्याओं ने भी पीड़िता से मुलाकात की और उसकी शिकायतों को विस्तार से सुना। जिसमें पीड़िता ने कंपनी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

अश्लील भाषा और व्यवहार के आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि टीसीएस कंपनी में स्थानीय स्तर पर दिए जाने वाले इंटरनेट पासवर्ड तक अश्लील भाषा में होते थे, जिससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत होती थीं। उसने बताया कि वह तीन साल पहले ट्रेनी के रूप में कंपनी में शामिल हुई थी।

सहकर्मियों पर गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार, रजा मेनन नामक कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील बातचीत शुरू की। जब उसने इस संबंध में ऑपरेशन मैनेजर आश्विनी चैनानी से शिकायत की, तो उसे नजरअंदाज कर दिया गया।

उत्पीड़न का दायरा बढ़ा

शिकायत के बाद आरोपी और आक्रामक हो गया। पीड़िता का आरोप है कि रजा मेनन ने दानिश और तौसीफ के साथ मिलकर उसका लगातार उत्पीड़न किया। इसमें डिजिटल पीछा करना और उसके बारे में अफवाहें फैलाना शामिल था।

त्योहार के दिन भी नहीं रुका उत्पीड़न

पीड़िता ने बताया कि गुढ़ीपाड़वा के दिन जब वह पारंपरिक साड़ी पहनकर कार्यालय गई, तब भी उसके साथ अश्लील टिप्पणियां की गईं। जिसके कारण मानसिक रूप से आघात हुआ था।

जांच जारी

फिलहाल SIT मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट