black magic crime (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

तांत्रिक ‘कैप्टन’ गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का आरोप, दैवीय शक्ति का झांसा देकर शोषण

Nashik Tantrik Case: नासिक में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में ‘कैप्टन’ नामक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है, जिसे कोर्ट ने 24 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा है।

आंचल लोखंडे

Nashik Black Magic Crime: खुद के पास दैवीय शक्ति होने का दावा कर तंत्र-मंत्र के बहाने एक महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अशोक कुमार एकनाथ खरात उर्फ ‘कैप्टन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नासिक जिला सत्र न्यायालय ने आरोपी को 24 मार्च तक 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना से शहर के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।

सम्मोहन और डर का खेल

पुलिस के अनुसार, यह अपराध नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कनाडा कॉर्नर स्थित ‘ओकस प्रॉपर्टीज’ के कार्यालय में अंजाम दिया गया। आरोप है कि आरोपी ने पहले पीड़िता का विश्वास जीता और फिर तंत्र-मंत्र के नाम पर उसे बुलाकर नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाया। जब महिला कथित रूप से सम्मोहित अवस्था में थी, तब आरोपी ने उसके पति की मृत्यु का भय दिखाकर उसे धमकाया और कई बार शारीरिक शोषण किया।

कठोर धाराओं में मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 74, 352, 351(1) के साथ-साथ महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अघोरी प्रथा व जादू-टोना रोकथाम अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा

कोर्ट ने 24 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा

अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन’ न केवल ज्योतिष और तंत्र-मंत्र के क्षेत्र में सक्रिय था, बल्कि उसके राजनीतिक संपर्क भी बताए जा रहे हैं। शहर में चर्चा है कि उसके कई प्रभावशाली नेताओं से संबंध थे। पुलिस अब 7 दिन की हिरासत के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ करेगी। जांच का मुख्य फोकस यह भी है कि क्या उसने अन्य महिलाओं को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाया।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल