प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा नासिक में ‘स्पर्श’ कुष्ठरोग जागरूकता अभियान, लक्ष्य शून्य प्रसार

National Health Program: राष्ट्रीय कुष्ठरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नासिक मनपा 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ‘स्पर्श’ जनजागरूकता अभियान चलाएगी, लक्ष्य 2027 तक शून्य कुष्ठरोग प्रसार है।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Corporation: नासिक राष्ट्रीय कुष्ठरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 'स्पर्श' कुष्ठरोग जन जागरुकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर वर्ष 2027 तक 'शून्य कुष्ठरोग प्रसार' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नासिक मनपा द्वारा आगामी 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक शहर में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य समाज में छिपे हुए कुष्ठ रोगियों की समय रहते पहचान करना है। रोगियों को बिना किसी शारीरिक विकृति के तत्काल 'मल्टी ड्ग थेरेपी' (एमडीटी) उपचार के दायरे में लाना, संक्रामक रोगियों की खोज कर उपचार शुरू करने से संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सकेगा, जिससे रोग के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकेगा।

इन क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस

मनपा प्रशासन ने इस अभियान के लिए डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशिक्षित 'आशा' कार्यकर्ताओं की विशेष टीमें तैनात की हैं। ये टीमें निम्नलिखित स्थानों पर सक्रिय रहेंगी, निर्माण स्थल (कन्स्ट्रक्शन साइट्स) और लेबर अड्डे। ईंट भट्टे और औद्योगिक क्षेत्र। स्कूल, कॉलेज और महिला बचत समूह, झुग्गी-झोपड़ी और घनी आबादी वाले क्षेत्र।

अगर दाग हो तो घबराएं नहीं, जांच कराएं!

मनपा आयुक्त मनीषा खत्री और अतिरिक्त आयुक्त करिश्मा नायर के मार्गदर्शन में इस अभियान की व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है, अभियान के दौरान नागरिक अस्पतालों में विशेष त्वचा रोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय देवकर, कुष्ठरोग नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा काले और डॉ. योगिता पाटिल (पाटिल) इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे है। प्रशासन ने अपील की है कि यदि शरीर पर किसी भी प्रकार के दाग या सुन्नपन महसूस हो, तो तुरंत जांच करवाएं।

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू