मतदाता सूची -सुनील केदार (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

नासिक में SIR अभियान पर भाजपा का जवाब, सुनील केदार बोले- बोगस नाम हटाना जरूरी

Sunil Kedar Statement: नासिक भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील केदार ने SIR अभियान को लेकर विपक्ष से भ्रम न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से फर्जी और मृतक नाम हटाने की प्रक्रिया जारी है।

आंचल लोखंडे

Nashik SIR Campaign: महाराष्ट्र में इस समय मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य फर्जी, मृतक, अन्य देशों के अवैध घुसपैठियों और कुछ हद तक बांग्लादेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाना तथा वास्तविक मतदाताओं के नाम बनाए रखना है।

भाजपा नासिक महानगर जिला अध्यक्ष सुनील केदार ने अपील की है कि एसआईआर देश में होने वाली एक नियमित प्रक्रिया है, जो पहले भी कांग्रेस के शासनकाल में होती रही है। उस समय किसी ने कोई संदेह व्यक्त नहीं किया था। अब जब बोगस नाम हटाए जा रहे हैं, तो विपक्ष को बेवजह भ्रम का माहौल पैदा नहीं करना चाहिए।

एसआईआर अभियान पर भ्रम न फैलाए विपक्ष: भाजपा

सुनील केदार ने कहा कि अभियान शुरू करने से पहले चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को हर बूथ पर बीएलए-2 तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बीएलए-1 नियुक्त करने के निर्देश दिए थे।

भाजपा ने अपने सभी 1047 बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति कर दी है और सरकारी बीएलओ के साथ मिलकर काम जारी है। ऐसे में अपने राजनीतिक प्रतिनिधि नियुक्त न करने वाले विपक्षी दलों का झूठे आरोप लगाना अनुचित है।

विपक्ष के आरोपों को बताया भ्रामक

उन्होंने बताया कि राज्य में एसआईआर अभियान अब अंतिम चरण में है। चुनाव आयोग के अनुसार, जिन्हें नया नाम दर्ज कराना है वे फॉर्म नंबर 6, मतदाता सूची के नाम पर आपत्ति हेतु फॉर्म नंबर 7 तथा नाम, पता या मोबाइल नंबर में संशोधन के लिए फॉर्म नंबर 8 भरकर इस अभियान में सहयोग करें। केदार ने विपक्ष से आत्मनिरीक्षण करने और चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्था पर बेवजह सवाल न उठाने का आग्रह किया है।

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग को लेकर याचिकाकर्ता को झटका, कोर्ट ने अंतरिम आदेश देने से किया मना

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ का भव्य स्वागत, भारत से रिश्तों पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

मान की ईमानदारी का उतरा मुखौटा, CBI जांच के आदेश पर मजीठिया का हमला, बोले- अब सबका हिसाब होगा

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-प्रवेश वर्मा का भी था जिक्र