Nashik Kumbh Mela Update: नासिक नगर निगम (NMC) की महासभा में फंड की कमी को लेकर पार्षदों के तीखे तेवरों ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। नगरसेवकों की नाराजगी के महज 24 घंटे के भीतर महापौर हिमगौरी आडके-आहेर और स्थायी समिति सभापति मच्छिंद्र सानप ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद रहे, जहाँ नासिक की भविष्य की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा हुई।
सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों को लेकर महापालिका ने जो प्रस्ताव भेजा था, वह करीब 15,000 करोड़ रुपये का था। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से मात्र 1,260 करोड़ रुपये के कार्यों को ही हरी झंडी मिली है। इसी 'फंड गैप' को लेकर जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश था। महापौर ने मुख्यमंत्री को स्पष्ट किया कि यदि वैश्विक स्तर के इस आयोजन को सफल बनाना है, तो बजटीय प्रावधानों में बड़ी बढ़ोतरी अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: Trimbakeshwar Temple Scam: SIT ने उजागर किया करोड़ों का भ्रष्टाचार, आरोपियों की हिरासत बढ़ी
सिंहस्थ कुंभमेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नासिक के बुनियादी ढांचे को अगले 20 वर्षों के लिए तैयार करने का अवसर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मांगों को सकारात्मक रूप से लिया है, लेकिन अब देखना यह होगा कि सरकारी खजाने से नासिक के लिए वास्तव में कितनी 'मदद' निकलती है। शहर की निगाहें अब अगले बजटीय आवंटन पर टिकी हैं।