Nashik Kumbh Development Works ( Source: Social Media ) 
नासिक

सिंहस्थ की तैयारी तेज, कुंभमेले को लेकर साधु-महंतों से मिले मंत्री गिरीश महाजन, विकास कार्यों पर चर्चा

Nashik Kumbh Mela Preparation: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों को लेकर मंत्री गिरीश महाजन ने मठों व आश्रमों का दौरा कर संतों से संवाद किया व साधु-संतों की सुविधाओं व विकास कार्यों पर चर्चा की।

अंकिता पटेल

Nashik Kumbh Development Works: नासिक आगामी सिंहस्थ कुंभमेले के कार्यों में विश्वास में न लिए जाने के कारण समय-समय पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने वाले साधु-महंतों को मनाने के लिए कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।

पिछले 2 दिनों के दौरान मंत्री महाजन ने नासिक के विभिन्न मठों और आश्रमों का दौरा कर संतों से सीधा संवाद साधा और उनकी शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया।

अपने नासिक दौरे के दौरान मंत्री महाजन ने कैलाश मठ भक्तिधाम का दौरा किया। उन्होंने आचार्य शंकर भारती महास्वामी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर स्वामी सविदानंद महाराज ने उन्हें बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस बैठक में महंत भक्ति चरण दास, पूर्व विधायक बालासाहेब सानप, लक्ष्मण सावजी, शहराध्यक्ष सुनील केदार और तुषार भोसले सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान आगामी सिंहस्थ कुंभमेले के दृष्टिगत विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा का मुख्य केंद्र साधु-संतों के लिए आवश्यक सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और निवास व्यवस्था रहा।

शंकर भारती महास्वामी का आशीर्वाद

मंत्री महाजन ने संतों के साथ इस विषय पर विचार-विमर्श किया कि धार्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किस प्रकार किया जाए, इसके पश्चात, उन्होंने अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती से भेंट की।

अप्रैल माह में आयोजित होने वाली समिति की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों और नियोजन को लेकर भी दोनों के बीच विमर्श हुआ। मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक के प्रसिद्ध राम रथोत्सव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उनके इस चार्मिक दौरे को आगामी कुंभमेले के सफल आयोजन और संतों के साथ समन्वय स्थापित करने के राजनीतिक व सामाजिक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। संतों ने भी प्रशासन द्वारा संवाद की इस पहल का स्वागत किया है।

सिंहस्थ कुंभमेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था का सफलता की कुंजी है। हम उनकी हर सुविधा का ध्यान रखेंगे, महापर्व है। संती का मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही इस आयोजन की

- कुंभमेला मंत्री, गिरीश महाजन

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा