सिंहस्थ कुंभ, ध्वजस्तंभ, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक कुंभ को नई पहचान, 51 फीट ध्वजस्तंभ को मंजूरी, धर्म-संस्कृति का संगम

Kumbh Mela 2026 Flagpole Design: सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए 51 फीट ऊंचे भव्य ध्वजस्तंभ को मंजूरी मिली। अमृत मंथन थीम पर आधारित यह स्तंभ धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रतीक बनेगा।

अंकिता पटेल

Nashik Simhastha Kumbh: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर पुरोहित संघ द्वारा की गई एक भव्य ध्वजस्तंभ स्थापित करने की मांग को प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह द्वारा इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के बाद पुरोहित संघ ने संतोष व्यक्त किया है।' इस नए ध्वजस्तंभ का शिलान्यास पूजन जल्द ही संपन्न होगा।

प्रस्तावित ध्वज स्तंभ की ऊंचाई लगभग 51 फीट होगी। इसकी सबसे बड़ी विशेषता। यह है कि इसकी संपूर्ण रचना 'अमृत मंथन' की पौराणिक कथा पर आधारित है। स्तंभ के माध्यम से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता के संगम को दर्शाया जाएगा।

स्तंभ पर अथ (घोड़ा), हाथी, रत्न, कल्पवृक्ष और अप्सराओं के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर आकृतियाँ उकेरी जाएंगी ध्वजस्तंभ पर भगवान गणेश और कमल जैसे मांगलिक चिहनों का समावेश होगा।

मजबूत और आकर्षक होगा ध्वजस्तंभ

पुरोहित संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर बाक्षरीने जानकारी दी कि वर्तमान में स्थित पुराने ध्वजस्तंभ को हटाकर उसके स्थान पर यह नया मजबूत और आकर्षक स्तंभ स्थापित किया जाएगा, यह नया ढांचा न केवल अधिक सुरक्षित होगा, बल्कि कुंभ मेले की परंपरा को आधुनिक और कलात्मक रूप भी प्रदान करेगा, रामकुंड क्षेत्र में स्थापित होने वाता यह ध्वजस्तंभ कुंभ मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा पुरोहित संघ की इस पहल का शहर के सभी की द्वारा स्वागत किया जा रहा है और अब सभी की नजरें जल्द होने वाले इसके शिलान्यास समारोह पर टिकी है।

कमल के आकार का बनाया गया है निचला हिस्सा

स्तंभ का निचला हिस्स्य कमल के आकार में बनाया जाएगा, जबकि माय भाग नक्कीदार पहियों और धार्मिक प्रतीकों से सुसज्जित होगा स्तंभ के शिखर पर ध्वज के साथ देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जो इसकी भव्यता को और बढ़ाएगी।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें