गणपति घाट से खाई में गिरी इनोवा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक में भीषण सड़क हादसा, गणपति घाट से खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Innova Falls In Valley: नासिक के सप्तश्रृंगी घाट पर इनोवा कार 1200 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और आपातकालीन टीमों ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

आंचल लोखंडे

Nashik Accident News: नासिक के प्रसिद्ध सप्तश्रृंगी गढ़ में घाट रोड पर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक इनोवा कार लगभग 1200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गाड़ी नंबर MH 15 BN 0555 शनिवार दोपहर दर्शन के लिए सप्तश्रृंगी गढ़ की ओर जा रही थी। तभी रतनगढ़ क्षेत्र के पास (पिकनिक पॉइंट) वाहन अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरा। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है, जबकि दो घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही नंदूरी पुलिस, स्थानीय ग्रामीण, आपातकालीन सेवाएं और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। कठिन पर्वतीय इलाके के कारण बचाव कार्य में चुनौती आ रही है। मृतकों की पहचान प्रारंभिक रूप से नासिक जिले के पिंपलगांव बसवंत के चिंचखेड़ गांव के निवासियों के रूप में हुई है।

नासिक-पुणे हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम

हादसे के बाद नासिक-पुणे हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। संगमनेर के घरगांव क्षेत्र में 2 से 3 किलोमीटर लंबी वाहन कतारें लगी हैं। स्थानीय युवक यातायात नियंत्रित करने में मदद कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

श्रद्धालुओं के वारिसों को राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की मदद

नासिक हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नासिक जिले में सप्तश्रृंगी किले से एक गाड़ी गिरने से हुए हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत की घटना बहुत दुखद है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। शवों को निकालने के लिए राहत का काम चल रहा है और वहां पूरा सिस्टम तैयार रखा गया है। इन श्रद्धालुओं के वारिसों को राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता