Nashik Pune highway accident (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा, नई स्कूटी खरीदने गई युवती की मौत, 2 युवक घायल

Nashik Pune Highway Accident: नासिक-पुणे हाईवे पर खुशी होंडा शोरूम के बाहर तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर 8 दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने से नई स्कूटी खरीदने आई 30 वर्षीय युवती की मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Nashik Road Accident News: नासिक-पुणे महामार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें नई दुपहिया गाड़ी खरीदने गई 30 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि उसके 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने शोरूम के बाहर खड़े 8 अन्य वाहनों को भी जोरदार टक्कर मारी। उपनगर पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की पहचान शीतल काशीनाथ खरोटे (श्रीकृष्ण नगर, पंचक, जेलरोड) के रूप में हुई है। शीतल शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने दो दोस्तों, सनी रामसजीवन कोरी और रवींद्र अरुण कोरी के साथ नासिक-पुणे हाईवे पर स्थित खुशी होंडा शोरूम में नई स्कूटी खरीदने गई थी।

8 दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर

जब वे तीनों शोरूम के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी नासिक रोड से द्वारका की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (MH 15 DS 1304) के चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार ने शीतल और उसके दोनों दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया और पास ही खड़े आठ दोपहिया वाहनों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत कार को पीछे धकेलकर शीतल को बाहर निकाला और बिटको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।

नासिक-पुणे हाईवे पर अनियंत्रित कार

हादसे में घायल सनी और रवींद्र के पैर फ्रैक्चर हो गए हैं; रवींद्र शाम तक बेहोश था। शीतल अविवाहित थी और अपने परिवार में चार बहनों में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी। उसके पीछे बीमार पिता, माँ और तीन बहनें हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार सेवानिवृत्त शिक्षक ज्ञानदेव सोनवणे चला रहे थे।

वे अपनी पत्नी के साथ एक दशक्रिया विधि (अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्म) से लौट रहे थे, तभी कार से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग