Nashik Pune Highway: नासिक-पुणे राजमार्ग (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक-पुणे हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में एक्शन, 3 टन गोमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Beef Smuggling Case: नासिक-पुणे हाईवे पर पुलिस और गोरक्षकों ने थरारक पीछा कर तीन टन गोमांस से भरी इनोवा कार जब्त की, जबकि तीन टायर फटने के बावजूद वाहन 15 किलोमीटर तक दौड़ाया गया।

आंचल लोखंडे

Nashik Pune Highway: नासिक-पुणे राजमार्ग पर गोवंश के मांस की तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोरक्षकों और पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक इनोवा कार का पीछा कर करीब तीन टन गोमांस जब्त किया। हैरानी की बात यह रही कि कार के तीन टायर फटने के बावजूद चालक ने करीब 15 किलोमीटर तक वाहन को डिस्क के सहारे दौड़ाया। अंततः आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

खुफिया जानकारी पर बिछाया गया जाल

यह घटना 11 जनवरी की तड़के करीब 5 बजे की है। गोरक्षकों को सूचना मिली थी कि संगमनेर से नासिक की ओर बड़े पैमाने पर गोमांस की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर नांदूरशिंगोटे के पास नाकाबंदी की गई। जब इनोवा कार (MH 38 J 0099) को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक ने वाहन को गांव की ओर मोड़ते हुए तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया।

तीन टायर फटने के बाद भी नहीं रुका वाहन

पीछा किए जाने के दौरान अत्यधिक वजन और तेज गति के कारण कार के तीन टायर फट गए, लेकिन इसके बावजूद चालक नहीं रुका। उसने केवल डिस्क के सहारे दोडी, दापुर और गोंदे फाटा होते हुए लगभग 15 किलोमीटर तक कार दौड़ाई। अंत में गोंदे फाटा स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास कार छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीटें हटाकर प्लास्टिक कवर में भरा हुआ करीब तीन टन (3,000 किलोग्राम) गोवंश का मांस बरामद किया गया।

संगमनेर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वावी पुलिस ने सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश शिंदे के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू की। वाहन के पंजीकरण विवरण से पता चला कि इनोवा कार संगमनेर निवासी सलमान हारून मणियार के नाम पर दर्ज थी। पुलिस ने 13 जनवरी की रात संगमनेर के मोमिनापुरा इलाके से सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

नासिक कनेक्शन की जांच शुरू

पूछताछ में सामने आया है कि जब्त गोमांस नासिक के बागवानपुरा इलाके में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े नासिक के अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी