मालेगांव में 1395 किलो गोमांस जब्त, शहर और पवारवाडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Illegal Slaughter Case: मालेगांव में शहर और पवारवाडी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार स्थानों पर छापेमारी में 1395 किलो गोमांस और तीन जीवित गोवंश जब्त किए तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मालेगांव में 1395 किलो गोमांस जब्त
मालेगांव में 1395 किलो गोमांस जब्त (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Malegaon Crime News: मालेगांव शहर पुलिस और पवारवाडी पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 1395 किलो गोमांस और तीन जीवित गोवंश जब्त किए। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार बताया गया है। दोनों थाना क्षेत्रों में आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

पवारवाडी पुलिस ने म्हालदे शिवार में छापा मारकर शेख नदीम शेख महेमुद (25, निवासी गुलशेरनगर, मालेगांव) को अवैध रूप से काटे गए गोवंश का मांस अपने कब्जे में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से 405 किलो गोमांस बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 81 हजार रुपये आंकी गई है।

मामला दर्ज

दूसरी कार्रवाई में गुलशेरनगर क्षेत्र में आसिफ खान दस्तगीर खान (निवासी गुलशेरनगर) के पास से 745 किलो गोमांस (कीमत लगभग 2 लाख 9 हजार रुपये) तथा तीन जीवित गोवंश बरामद किए गए। पुलिस को देख आसिफ खान मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस कर्मचारी उमेश खैरनार और सचिन राठोड़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

55 हजार रुपये मूल्य का माल कब्जे में

शहर पुलिस ने कमालपुरा स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास चल रही अवैध गोमांस बिक्री की सूचना पर छापेमारी करते हुए सुफियान अहमद इक़बाल अहमद (40, निवासी रजानगर) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 75 किलो गोमांस (कीमत 15 हजार रुपये) और 40 हजार रुपये मूल्य की एक रिक्शा जब्त की गई। कुल 55 हजार रुपये मूल्य का माल कब्जे में लिया गया।

170 किलो गोमांस जब्त

एक अन्य कार्रवाई में रमजानी मस्जिद के सामने पुलिस ने हमीद आहोद रियाज अकबर कुरैशी (47, निवासी कसाब बाड़ा) के पास से 170 किलो गोमांस (कीमत 34 हजार रुपये) जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। इन मामलों की जांच क्रमशः पुलिस हवलदार वाय. बी. पाटिल और एस. आर. पाटिल द्वारा की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com