नाशिक मनपा, प्रभाग समिति चुनाव,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक मनपा में महायुति का दबदबा, विपक्ष पूरी तरह साफ; सभी प्रभाग समितियां निर्विरोध जीती

Nashik Municipal Election: नासिक मनपा की 6 प्रभाग समितियों में महायुति ने सभी सीटें निर्विरोध जीतीं। भारी बहुमत के दम पर समितियों पर पूरा कब्जा कायम किया।

अंकिता पटेल

Nashik Ward Committees: नासिक महानगरपालिका को 06 प्रभाग समितियों के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में महायुति ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है। 122 सदस्यीय सदन में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के पास कुल 104 सदस्यों का भारी बहुमत होने के कारण प्रभाग समितियों पर उनका वर्चस्व स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

महायुति टीम ने एकजुटता का परिचय दिया

शुरुआत में समन्वय को लेकर कुछ मतभेद जरूर दिखे, लेकिन अंततः महायुति ने एकजुटता का परिचय दिया। इस जीत पर महापौर हिमगौरी आडके-आहेर, उपमहापौर विलास शिंदे, स्थायी समिति सभापति मच्छिंद्र सानप और शिवसेना नेता अजय बोरस्ते सहित सभी नगरसेवकों ने

नवनिर्वाचित सभापतियों का अभिनंदन किया। अपर विभागीय आयुक्त तथा आयुक्त अजय मोरे की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की गई।

हालांकि मतदान के लिए सुबह 10 से शाम 06:30 बजे तक का समय निर्धारित था, लेकिन सभी चुनाव निर्विरोध होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।

अब अन्य नियुक्तियों पर रहेंगी नजरें महापौर, उपमहापौर और प्रभाग समिति चुनावों के संपन्न होने के बाद, अब राजनीतिक गलियारों में निम्नलिखित पदों के लिए उत्सुकता बढ़ गई है विषय समितियों का गठन, विपक्ष के नेता और सदन के नेता का चुनाव, स्वीकृत नगरसेवकों की नियुक्ति।

निर्विरोध चुने गए प्रभाग समिति सभापति

विपक्ष के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के कारण महायुति के निम्नलिखित उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए-

पंचवटी विभागः रोहिणी पिंगले।

सातपुर विभागः समाधान देवरे (भाजपा)।

पश्चिम विभागः सुरेश अण्णा पाटिल (भाजपा)।

पूर्व विभागः मंगला नन्नावरे (भाजपा)।

नवीन नासिक विभागः बालकृष्ण शिरसाठ (भाजपा)।

नासिक रोड विभागः आर.डी. धोंगड़े (शिवसेना शिंदे गुट)।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग