Nashik Encroachment Removal Drive ( Source: Social Media ) 
नासिक

नासिक में मनपा की कार्रवाई पर विवाद, ट्रकों पर चला बुलडोजर; गैरेज मालिकों को लाखों का नुकसान

Municipal Corporation Action: नासिक के मदिना चौक के पास मनपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने सर्विस रोड पर खड़े ट्रकों पर चला बुलडोजर। मालिकों का आरोप है कि बिना सूचना कार्रवाई से लाखों का नुकसान हुआ।

अंकिता पटेल

Nashik Encroachment Removal Drive: नासिक मुंबई नाका क्षेत्र में महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग की एक बड़ी कार्रवाई विवादों के घेरे में आ गई है। मदिना चौक के पास स्थित एक पंचतारा होटल के समीप सर्विस रोड पर मरम्मत के लिए खड़े ट्रकों को बिना किसी पूर्व सूचना के मनपा के बुलडोजर ने सीधे क्षतिग्रस्त कर दिया।

विभाग की इस कार्रवाई से जहां ट्रकों का भारी नुकसान हुआ है, वहीं स्थानीय गैरेज मालिक अब बड़े आर्थिक संकट में फंस गए हैं। मुंबई हाईवे से सटे सर्विस रोड पर मदिना चौक के पास कई चारपहिया वाहनों के गैरेज स्थित हैं।

मंगलवार को मनपा का अतिक्रमण विरोधी दस्ता बिना किसी चेतावनी के यहां पहुंचा, सड़क किनारे खड़े भारी ट्रकों को क्रेन से हटाने या टो करने के बजाय, दस्ते ने सीधे उन पर बुलडोजर चला दिया।

आमतौर पर लावारिस या गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आरटीओ या यातायात पुलिस को सूचित किया जाता है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मनपा कर्मियों ने ट्रकों की बॉडी और अन्य हिस्सों को बेरहमी से कुचल दिया, गैरेज में मरम्मत के लिए आए इन भारी वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

गैरेज संचालकों में भारी रोष

इस घटना के बाद इलाके के गैरेज मालिकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। व्यवसायियों का कहना है कि यदि प्रशासन को अतिक्रमण हटाना ही था, तो पहले नोटिस देना चाहिए था या वाहनों को जब्त करना चाहिए था। सीधे निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाना सरासर गलत है। इस घटना से मनपा के कामकाज के तरीके और 'गुंडागर्दी' पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित की आपबीती

गैरेज मालिक शफीक शेख ने बताया कि ये ट्रक ग्राहकों के थे और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गैरेज की थी। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के की गई इस तोड़फोड़ ने उनके व्यवसाय को संकट में हाल दिया है। स्थानीय व्यापारियों ने अब इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से न्याय की गुहार लगाने का निर्णय लिया है।

यह ट्रक ग्राहकों के थे जो मरम्मत के लिए आए थे। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी थी, मनपा ने बिना किसी नोटिस के सीधे तोड़फोड़ कर दी, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। अब मै ग्राहक को क्या जवाब दूंगा?

- शफीक शेख, पीड़ित गैरेज मालिक

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा