नासिक में भूमि व गौण खनिज कर से 289 करोड़ की वसूली, लक्ष्य से पीछे रहा राजस्व विभाग

Nashik District Revenue Collection: नासिक जिले में 2025-26 में भूमि और गौण खनिज कर से 289.46 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो वार्षिक लक्ष्य का केवल 61% है। गैर-कृषि भूमि कर माफी से राजस्व पर असर पड़ा।
Rs 289 Crore Recovered from Land and Minor Mineral Taxes in Nashik; Revenue Department Falls Short of Target
Nashik Government Tax Waiver Impact ( Source: Social Media )
Updated on

Nashik Government Tax Waiver Impact: नासिक जिला प्रशासन ने वित्त वर्ष 2025-2026 के दौरान भूमि और गौण खनिज कर के रूप में लगभग 289.46 करोड़ रुपये की वसुली करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, यह राशि प्रशासन को दिए गए कुल वार्षिक लक्ष्य का केवल 61 प्रतिशत ही है।

इस गिरावट का मुख्य कारण सरकार द्वारा गैर-कृषि और अनधिकृत गैर-कृषि भूमि कर को माफ करने का निर्णय बताया जा रहा है। सरकारी नियमों में बदलाव और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण राजस्व विभाग को इस वर्ष बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

गैर-कृषि भूमि कर माफी के निर्णय से विभाग को लगभग 11 करोड़ रुपये का सीधा राजस्व घाटा हुआ है। नासिक राजस्व विभाग को इस वर्ष के लिए कुल 477.75 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था।

227.75 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले केवल 118.22 करोड़ रुपये (लगभग 52%) ही वसूले जा सके। 250 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 171.23 करोड़ रुपये (68%) की वसूली हुई।

सरकार द्वारा गैर-कृषि और अनधिकृत गैर-कृषि भूमि पर कर न लगाने के निर्णय के कारण राजस्व वसूली में कमी आई है। इससे जिले को लगभग 11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अन्यथा हमारी वसूली का आंकड़ा और अधिक होता।

-तहसीलदार (राजस्थ), बालासाहेब तांबे

चुनाव ड्यूटी ने रोकी वसूली की रफ्तार

राजस्व विभाग के अनुसार वसूली की गति धीमी रहने के पीछे नगर निकाय चुनावों का भी बड़ा हाथ रहा, चुनाव संबंधी कार्यों में विभाग के अधिकाश अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

लगभग 3 महीने तक राजस्व वसूली का मुख्य काम प्रभावित रहा, जिससे अंतिम आकड़ों पर बड़ा असर पड़ा। वित्त वर्ष के अंतिम महीनों में तेजी लाने के बावजूद लक्ष्य और उपलब्धि के बीच बड़ा अंतर रह गया।

प्रशासन अब आगामी वित वर्ष के लिए नई रणनीति तैयार कर रहा है ताकि बकाया करो की वसूली को प्राथमिकता दी जा सके और राजस्व के नए स्रोतों को सुदृढ़ किया जा सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com