प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक मनपा चुनाव: टिकट बंटवारे पर भाजपा में खुला विद्रोह, कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

AB Form Controversy: नासिक मनपा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे से भाजपा में असंतोष फूट पड़ा है। AB फॉर्म वितरण के दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने विल्होली स्थित बंगले पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Election: नासिक महानगरपालिका चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे ने नासिक भाजपा के भीतर एक बड़े विद्रोह की स्थिति पैदा कर दी है। उम्मीदवारी न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया, स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब विल्होली स्थित एक बंगले पर AB फॉर्म बांटने की गोपनीय प्रक्रिया चल रही थी, वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

वफादारी की क्या यही कीमत ?

नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सालों तक पार्टी के लिए जमीन पर पसीना बहाने वाले निष्ठावान सदस्यों को नजरअंदाज किया गया है- कई दावेदारों को यह कहकर रोका गया कि वे 'सर्वे' में पीछे हैं, जिससे उनमें भारी असंतोष है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के मूल सिद्धांतों को ताक पर रखकर नए और दूसरे दलों से आए 'बाहरी' उम्मीदवारों को टिकट बांटे जा रहे हैं। वफादारों ने सवाल उठाया कि अगर संकट के समय साथ देने के बाद भी मौका न मिले, तो कार्यकर्ताओं की मेहनत की क्या कीमत रह जाएगी ?

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप और महाजन का नाम

हंगामे के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट वितरण में आर्थिक लेनदेन (पैसे लेकर टिकट देना) हुआ है। मीडिया से बात करते हुए आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा, अगर मंत्री गिरीश महाजन स्वयं हमसे आकर यह कहते हैं कि हमें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, तो हम अपनी दावेदारी छोड़ देंगे, लेकिन अंधेरे में इस तरह टिकट बांटना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस घटनाक्रम से नासिक का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है। पार्टी के भीतर मची यह अंतर्कलह अब सड़कों पर आ गई है, जिससे पाटी की छवि और चुनावी संभावनाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान