नाशिक महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

‘अभय योजना’ से Nashik Municipal Corporation को मिला सहारा, पंचवटी विभाग वसूली में अव्वल

Nashik MNC की ‘अभय योजना’ से दो महीनों में 56 करोड़ की टैक्स वसूली हुई है। 53 हजार से अधिक करदाताओं को 15 करोड़ की जुर्माना माफी मिली। अब योजना की अवधि नवंबर तक बढ़ाई गई है।

अपूर्वा नायक

Nashik Municipal Corporation News: नासिक महानगर पालिका की 'अभय योजना' ने करदाताओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। सितंबर से अक्टूबर 2025 तक के दो महीनों में ही योजना के तहत कुल 56 करोड़ 54 लाख रुपये की बकाया वसूली हुई है।

इस दौरान 53,270 करदाताओं ने योजना का लाभ उठाया और उन्हें 15 करोड़ 39 लाख रुपये की जुर्माने में छूट दी गई। लोगों के मिल रहे अच्छे प्रतिसाद को देखते हुए मनपा ने अब योजना की अवधि बढ़ा दी है और नवंबर में 95% जुर्माने पर छूट का लाभ मिलेगा। निर्धारित समय सीमा के बाद भुगतान करने वाले करदाताओं को कोई छूट नहीं मिलेगी और रिफंड का दावा भी नहीं किया जा सकेगा।

पंचवटी विभाग सबसे आगे

विशेष वसूली अभियान में पंचवटी विभाग सबसे आगे रहा, जिसने 13,268 मामलों में 12 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। इसके बादनासिक पूर्व और नवीननासिक विभागों ने क्रमशः 11,244 मामलों और 9,464 मामलों का निपटान किया। सातपुर,नासिक रोड औरनासिक पश्चिम विभागों ने भी उल्लेखनीय वसूली की, जिससे महानगर पालिका के राजस्व में वृद्धि हुई है।

मनपा ने कर बकायादारों को अब अंतिम अवसर दिया है। करदाता निर्धारित अवधि में भुगतान कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। इसके बाद अधिनियम के अनुसार जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

-अजित निकत, उपायुक्त कर विभाग,नासिक

प्रॉपर्टी टैक्स पेयर्स के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

कर भुगतान को और आसान बनाने के लिए मनपा प्रशासन ने ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इसके अलावा, 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक, शनिवार, रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दौरान भी सभी विभागीय कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र खुले रहेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाएं और अपने बकाया कर का भुगतान करके शास्ति माफी पाएं।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO