प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक का अगला महापौर कौन? 22 को आरक्षण लॉटरी, भाजपा का दावा मजबूत

Nashik Mayor Election: नासिक मनपा चुनाव के बाद अब महापौर पद पर नजरें टिकी हैं। 22 जनवरी को मुंबई में आरक्षण लॉटरी होगी। भाजपा के बहुमत के चलते महापौर भगवा खेमे से तय माना जा रहा है।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Corporation: नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के बाद अब सबकी निगाहें शहर के 'प्रथम नागरिक' यानी महापौर पद पर टिकी हैं। आगामी 22 जनवरी को सुबह 11 बजे मुंबई स्थित मंत्रालय में महापौर पद के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा कि नासिक की कमान किस वर्ग के हाथ में होगी।

भाजपा के पास 122 में से 72 सीटों का स्पष्ट बहुमत होने के कारण महापौर का भगवा खेमे से होना तय है, लेकिन औपचारिक पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया फरवरी माह तक पूरी हो पाएगी।

पहली बार चुनाव के बाद आरक्षण की घोषणा

इस बार की चुनाव प्रक्रिया में एक अनूठा बदलाव देखने को मिला है। नासिक के इतिहास में पहली बार पार्षदों के चुनाव के बाद महापौर पद का आरक्षण घोषित किया जा रहा है। आरक्षण स्पष्ट न होने के कारण नतीजों के बाद राजनीतिक गहमागहमी थोड़ी कम रही और निर्वाचित पार्षद अपने क्षेत्रों में मतदाताओं का आभार मानने में व्यस्त रहे। माना जा रहा है कि खुले वर्ग से शुरुआत करते हुए रोटेशन पद्धति के आधार पर आरक्षण तय किया जाएगा।

विपक्ष में बैठेगा सत्ताधारी गठबंधन !

नासिक मनपा के चुनावी आंकड़ों ने एक दिलचस्प स्थिति पैदा कर दी है। राज्य में एक साथ सरकार चलाने वाली महायुति के घटक दल नासिक में आमने-सामने होंगे। भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत के कारण शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) को विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ेगी। इनके साथ ही शिवसेना (ठाकरे गुट), काग्रेस और मनसे भी विपक्षी बेंचों पर नजर आएंगे।

महापौर चयन का पूरा 'रोडमैप'

22 जनवरी को आरक्षण घोषित होने के बाद प्रशासन निम्नलिखित कदम उठाएगा, सबसे पहले भाजपा अपने दलनेता (गटनेता) का आधिकारिक चयन करेगी।

इसके बाद सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों को महासभा के आयोजन की नोटिस भेजी जाएगी। नामांकन और छंटनी के बाद विशेष सभा में महापौर का चुनाव होगा, जिसके बाद फरवरी की शुरुआत में पदभार ग्रहण किया जाएगा।

मंत्रालय से होगा फैसला

नगर विकास विभाग द्वारा नासिक सहित राज्य की कुल 29 महानगरपालिकाओं के लिए एक साथ लॉटरी निकाली जाएगी, नासिक में कौन सा वर्ग आरक्षित होगा, इसे लेकर भाजपा के भीतर कई दावेदार अभी से दिल्ली और मुंबई के चक्कर लगा रहे हैं। बहुमत का आंकड़ा पास होने के कारण भाजपा के लिए यह चुनाव केवल एक औपचारिकता मात्र रह गया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल