Nashik Civic Development Projects: नासिक महानगरपालिका की मार्च 2026 माह की सर्वसाधारण महासभा बुधवार 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। शहर के विकास कार्यों को गति देने वाले महत्वपूर्ण निर्णय इस बैठक में होने की संभावना के कारण नगरसेवकों के साथ-साथ नागरिकों को भी नजर इस महासभा पर टिकी हुई है।
सिंहस्थ और बुनियादी ढांचाः प्राथमिकता पर चर्चा महासभा के एजेंडे में शहर की बुनियादी सुविधाओं और आगामी बड़े आयोजनों पर विशेष ध्यान दिया गया है। कुंभमेले के लिए आरक्षित एवं अधिग्रहित भूमि के सर्वेक्षण और संबंधित कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी देने का प्रस्ताव सभा के समक्ष रखा जाएगा।
स्थानीय ठेकेदारों और अभियंताओं को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के विकास एवं मरम्मत कार्यों को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
मनपा के वर्ष 2026-27 के बजट के अंतर्गत खेड़े विकास निधि' के प्रावधानों पर भी निर्णय अपेक्षित है। प्रशासनिक और शैक्षणिक सुधारों को लेकर भी कई प्रस्ताव विचाराधीन रहेंगे।
आगनवाडियों में नई कक्षाओं का निर्माण और छात्रों के लिए भौतिक सुविधाए उपलब्ध कराना, मनपा स्कूलों की जर्जर इमारतों की मरम्मत के लिए विशेष निधि की स्वीकृति। नासिक पूर्व स्थित दत्त मंदिर परिसर की सड़क का नामकरण और बेघर आश्रय केंद्रों के प्रबंधन से जुड़े विषय
इस महासभा के बाद बजट के लिए एक विशेष सत्र अलग से आयोजित किया जाएगा।
बजट सत्रः स्थायी समिति द्वारा संशोधित बजट को महासभा में अंतिम स्वीकृति के लिए अलग से पेश किया आएगा।
राजनीतिक पदः वर्तमान महासभा में सबसे ज्यादा उत्सुकता विपक्ष के नेता, सभागृह नेता और स्वीकृत नगरसेवकों के चयन को लेकर है, जिसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में IVF सेंटर पर कार्रवाई, स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका; एक साल में 96 डोनर मिलने से जांच तेज
दिनांक और समयः 18 मार्च 2026, सुबह 11:30 बजे।
स्थानः राजीव गांधी भवन (मनपा मुख्यालय)।
कुल विषयः 12 महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास मुद्दे।
बड़े निर्णयः सिंहस्थ 2027 सर्वे, 10 लाख तक की ऑफलाइन निविदा, शैक्षणिक निधि।
राजनीतिक नियुक्तियांः विपक्ष नेता और सभागृह नेता का चयन।