सिंहस्थ कुंभ मेला (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

सिंहस्थ 2027: नासिक मनपा की बड़ी छलांग! अब जुटाए जाएंगे 400 करोड़, जानिए कैसे

Simhastha 2027: सिंहस्थ 2027 की तैयारी को लेकर नाशिक मनपा को ‘AA+’ रेटिंग मिली। ग्रीन और म्युनिसिपल बॉन्ड से 400 करोड़ जुटाने की योजना। कर्ज उगाही का रास्ता हुआ आसान।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: नाशिक महानगर पालिका को क्रिसिल और इंडिया रेटिंग जैसी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं ने ‘AA+’ पतनिश्चिती (रेटिंग) प्रदान की है। इससे मनपा की वित्तीय स्थिति को मजबूत और विश्वसनीय माना गया है, और आगामी सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए कर्ज उगाही का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहली बार है जब नाशिक मनपा को ‘AA+’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। इससे पहले ‘AA-’ रेटिंग दी गई थी। यह सुधार मनपा के प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सिंहस्थ के लिए 15 हजार करोड़ का प्रारूप तैयार

सिंहस्थ कुंभ 2027 के आयोजन को भव्य रूप देने के लिए मनपा ने 15,000 करोड़ रुपये का प्रारंभिक खर्च अनुमान तैयार किया है, हालांकि इस पर शासन की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। सिंहस्थ प्राधिकरण के तहत 5,000 करोड़ रुपये के कार्यों का प्रस्ताव है, जिनमें से 1,200 करोड़ रुपये के कार्य सीधे महापालिका द्वारा किए जाएंगे।

हालांकि शासन से निधि मिलती है, फिर भी नियमानुसार लगभग 30% राशि महापालिका को अपने स्रोत (स्वनिधि) से देना अनिवार्य होता है। इसी कारण मनपा ने वित्तीय संस्थाओं से रेटिंग प्राप्त कर कर्ज उगाही की प्रक्रिया शुरू की है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस