प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स :सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक के गडकरी चौक पर तेंदुए की एंट्री, IGP कार्यालय में घुसा-CCTV में कैद

Nashik के गडकरी चौक स्थित IGP कार्यालय परिसर में तेंदुआ घुस गया। CCTV में कैद घटना के बाद वन विभाग और पुलिस ने ड्रोन व श्वान पथक से तलाशी ली। पथक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: शहर की आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए का आना अब नई बात नहीं रही। लेकिन शुक्रवार तड़के 4.30 बजे तेंदुआ सीधे शहर के मध्य स्थित गडकरी चौक में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के कार्यालय में प्रवेश कर गया, वन विभाग के मुख्य वनसंरक्षक का प्रादेशिक कार्यालय भी ठीक बगल में है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो गया।

पूरे परिसर की ली गई तलाशी

तेंदुआ दिखाई देते ही रात्रि पाली में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी निलेश कडाले ने तुरंत यह जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी, वन्यप्राणी बचाव पथक, रेस्क्यू नासिक डिवीजन, नासिक शहर पुलिस का श्वान पथक (गूगल श्वान) तथा पुलिस पथक मौके पर पहुंच गया। इसके बाद तेंदुए की तलाश शुरू की गई, लेकिन वह इस परिसर में दिखाई नहीं दिया। पथक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तेंदुए की गतिविधि स्पष्ट दिखी। इसके बाद थर्मल ड्रोन और श्वान पथक की मदद से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आईजीपी कार्यालय तथा शासकीय निवास परिसर की पूरी तरह से तलाशी ली।

बढ़ा सवाल और आशंका

  • शहर के मध्य स्थित गडकरी चौक में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वह कहाँ गया- इस पर शहर में पूरे दिन चर्चा चलती रही।
  • कुछ लोगों ने आशंका जताई कि कहीं वह आसपास छिपा तो नहीं बैठा। इस चौक से सीबीएस, जिला अधिकारी कार्यालय तथा कई सरकारी कार्यालय पास में हैं।
  • इसके अलावा अधिकारियों के सरकारी बंगले भी यहीं स्थित हैं। इसलिए तेंदुआ आखिर गया कहां? यह सवाल अभी भी बना हुआ है।

वन विभाग की लोगों से अपील

इस घटना के बाद वन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि परिसर में घूमते समय सावधानी बरतें, विशेषकर छोटे बच्चों का ध्यान रखें। कहीं भी वन्य प्राणियों का आना-जाना दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग से संपर्क करें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z