CM योगी, CM फडणवीस 
नासिक

योगी की राह पर फडणवीस! कुंभ मेले पर उठ रहे सवाल, ठाकरे गुट ने खोला मोर्चा

ठाकरे गुट ने नाशिक कुंभ मेले में साधु-संतों की उपेक्षा, पालक मंत्री की कमी व पत्रकारों पर हमले पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, राजनीति पर उठाए सवाल।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: नाशिक में आगामी कुंभ मेले के आयोजन और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान आकर्षित करने के लिए ठाकरे गुट ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुंभ मेले के नियोजन के लिए जो प्राधिकरण और समितियां गठित की गई हैं, उनमें साधु-संतों को कोई स्थान नहीं दिया गया है, जिससे उनमें नाराजगी है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि यह कुंभ मेला साधु-संतों का है या सरकार का।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने जिस नाशिक को गोद लिया था, वहां सड़कें, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार की समस्याएं विकराल रूप में खड़ी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इन समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। इससे यह सवाल उठता है कि क्या यह कुंभ मेला सचमुच श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए है या केवल एक नेता की राजनीतिक छवि चमकाने के लिए।

ठाकरे गुट ने संदेह जताया है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया था, उसी तरह नाशिक का कुंभ मेला भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का विषय बन रहा है। जिले में अभी तक पालक मंत्री की नियुक्ति न होने से समिति का काम भी बेमानी साबित होगा।

पत्रकारों पर हमला और निधि की पारदर्शिता पर सवाल

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि साधु-संत पहले से ही नाराज हैं और ऐसे में त्र्यंबकेश्वर में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों पर हमला होना संदेहास्पद है। यह एक तरह से दबाव बनाने की कोशिश है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार है

  • कुंभ मेले की निधि का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।
  • पत्रकारों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा दी जाए।
  • नाशिक में तुरंत पालक मंत्री की नियुक्ति की जाए।

इस ज्ञापन पर उपनेता दत्ता गायकवाड, सांसद राजभाऊ वाजे, जिला प्रमुख डी.जी. सूर्यवंशी, महानगर प्रमुख प्रथमेश गीते, उपजिला प्रमुख महेश बडवे, भैया मणियार, दिलीप मोरे, युवा सेना जिला प्रमुख सागर कोकणे, सचिव मसूद जिलानी, विद्यार्थी सेना जिला संगठक वैभव ठाकरे, विधानसभा प्रमुख बालासाहेब कोकणे, राहुल दराडे, सुभाष गायधनी, विधानसभा महानगर समन्वयक शैलेश सूर्यवंशी, महानगर संगठक देवा जाधव, उपमहानगर प्रमुख सुभाष शेजवल आदि के हस्ताक्षर हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज