Nashik Ring Road Infrastructure: नासिक आगामी सिंहस्थ कुंभमेले के लिए नासिक के विकास को एक नई गत्ति मिली है। केंद्र सरकार की 'पूंजीगत निवेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता योजना' के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए 306 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की गई है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल इस निधि के लिए केंद्र के साथ लगातार संपर्क में थे। इस विशेष निधि की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 100 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से रिंग रोड के निर्माण, पुरानी सड़कों की मरम्मत, भव्य पार्किंग स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए 'साधु ग्राम' (अस्थायी आश्रय) बनाने में किया जाएगा।
गोदावरी तट के सौंदर्याकरण और 'राम काल पथ' के लिए 99.14 करोड़ रुपये पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। अब नई निधि से मिसिंग लिंक रोड जैसे अटके हुए काम पूरे होंगे। कुंभ मेले के दौरान उमड़ने वाली करोड़ों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना प्राथमिकता होगी।
निधि मंजूर होने पर मंत्री छगन भुजबल ने केंद्र और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फह नासिक को केवल कुभ मेले के लिए ही नहीं, बल्कि एक स्थायी वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा, हमारा लक्ष्य नासिक में ऐसी विश्व स्तरीय सुविचाएं तैयार करना है जो कुंभ के बाद भी शहर की प्रगति में सहायक हो।
यह भी पढ़ें:-जल परियोजनाओं के लिए नासिक मनपा का बड़ा वित्तीय कदम, देवेंद्र फडणवीस ने घंटानाद कर की ग्रीन बॉन्ड की शुरुआत
कुल मंजूर राशि: 306 करोड़ रुपये, योजनाः पूंजीगत निवेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता (केंद्र सरकार), प्रमुख कार्यः रिंग रोड, पार्किंग, साधु ग्राम, सड़कों की मरम्मत। अतिरिक्त कह 99.14 करोड़ (राम काल पथ के लिए पहले से मंजूर)।