1450 एकड़ जमीन अधिग्रहण अटका सोर्स- सोशल मीडिया
नासिक

नासिक कुंभ 2027: 1450 एकड़ साधु ग्राम का प्लान कागजों पर अटका, अखाड़ों की दो टूक तपोवन नहीं तो कुंभ नहीं

Nashik Kumbh Mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 के लिए 1450 एकड़ साधु ग्राम का जमीन अधिग्रहण अटका है। निर्माण में देरी पर बैरागी अखाड़ों ने चेतावनी दी कि तपोवन में जमीन न मिली तो कुंभ नहीं करेंगे।

रामबाबू चौबे, प्रमोद यादव

Highlights

  • 2027 के नासिक सिंहस्थ कुंभ के लिए 1450 एकड़ में साधु ग्राम बसाने की योजना है।

  • वर्ष 2015 में तपोवन में 350 एकड़ में साधु ग्राम बनाया गया था।

  • जमीन अधिग्रहण, समतलीकरण और बुनियादी सुविधाओं के काम में देरी की बात सामने आई है।

  • श्री महंत भक्त चरण दास ने कहा है कि तपोवन में जमीन नहीं मिली तो तीनों वैरागी अनी अखाड़े कुंभ में शामिल नहीं होंगे।

Simhastha Kumbh Nashik Tapovan Sadhugram Land Acquisition: महाराष्ट्र सरकार ने  2027 के सिंहस्थ कुंभ की तैयारी के लिए एक से बढ़कर एक मास्टर प्लान तो बना लिया लेकिन अब जब उसे मास्टर प्लान को जमीन पर उतरकर क्रियान्वन करने का समय आया तो सरकार से लेकर मेला विकास प्राधिकरण और नासिक नगर पालिका के अधिकारियों को पसीने छूट रहे हैं।

2015 में जहां नासिक तपोवन में 350 एकड़ में साधु ग्राम बसाया गया था वही इस बार 2027 में 1450 एकड़ में साधु ग्राम बसाने का  जोर शोर के साथ ढिंढोरा पीटा गया  लेकिन अभी तक एक भी एकड़ में साधु ग्राम बसाने की स्थिति में ना तो नगर पालिका है और ना ही मेला विकास प्राधिकरण वहीं जमीन अधिग्रहण में हो रही देरी को लेकर  बैरागी तीनों अनी अखाड़े में  चिंता बढ़ती जा रही हैष।

महाराष्ट्र सरकार दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन करेगी

यही नहीं अब तो अखाड़े भी कहने लगे हैं कि भले ही मिला विकास प्राधिकरण इस बात का दावा कर रहा है कि मार्च तक सारे कार्य पूरे हो जाएंगे जमीन अखाड़े को हैंडोवर कर दी जाएगी लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि मेल विकास प्राधिकरण के पास कोई अलादीन का चिराग नहीं है कि वह  उसे घिसेगा और कार्य पूरा हो जाएंगे।

वैसे नासिक कुंभ में जो जो भी कार्य होने हैं उसको लेकर कितना समय लगेगा यह कुछ विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर एक आंकड़ा निकल गया है और इसको देखने के बाद यह कहीं से संभव नहीं लग रहा है कि मेला विकास प्राधिकरण या महाराष्ट्र सरकार अब समय पर सारे कार्य पूरा करके दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन कर सकती है?

 6 माह लगेगा सीवर लाइन में  2 माह जमीन के समतलीकरण 

मेला विकास प्राधिकरण के द्वारा सीवर लाइन बिछाने का टेंडर में ही स्पष्ट उल्लेख है कि यह कार्य कम से कम 6 महीने के अंदर पूरा किया जाए इसी से यह बात एकदम साफ हो जाती है कि कम से कम 6 महीने सीवर लाइन बिछाने में लगेगा लेकिन यह कार्य तब शुरू होगा जब जमीन का समतलीकरण हो जाएगा सड़क बन जाएगी और अभी तो जमीन का अधिग्रहण ही नहीं हुआ है और यह लगभग नवंबर खत्म होने के कगार पर है।

इसे दिसंबर से जोड़ लिया जाए तो  दिसंबर और जनवरी जमीन के अधिग्रहण मोबाइल से और समतलीकरण में चला जाएगा  सरकार ने बहुत ज्यादा कार्य की रफ्तार बढ़ाई तो जनवरी तक सड़क का भी  ढांचा खड़ा हो सकता है और उसके बाद ही सीवर लाइन का काम शुरू होगा अब आप खुद अनुमान  लगा लीजिए।

अगर फरवरी से यह कार्य शुरू होता है तो जुलाई तक तो सीवर लाइन कंप्लीट होगी उसके बाद शौचालय खड़े होंगे फिर उनको सिविल लाइन से जोड़ा जाएगा फिर पानी के लिए पाइपलाइन  को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा  और यही कारण है कि अब अखाड़े भी कहने लगे हैं कि देरी हो रही है। 

 जब जमीन नहीं थी तो इतने बड़ा मास्टर प्लान क्यों?

वैसे अगर बहुत ही कम शब्दों में कहा जाए तो इस बार महाराष्ट्र सरकार खुद ही मजाक का कारण बन गई है अधिकतर कुंभ के विशेषज्ञों और  कार्य करने वाले संस्थानों के लोगों का कहना है कि जब सरकार के पास  जमीन नहीं थी तो इतने बड़े मास्टर प्लान की जरूरत क्यों पड़ गई।

कागज पर तपोवन के साधु ग्राम के तीन गुना विस्तार का खाका खींचने वाले  क्या धरातल पर प्लेन बनाने के पहले इस बात की जानकारी नहीं जुटाए की इतनी जमीन भी तपोवन या नासिक में उपलब्ध है कि नहीं और यही उनकी सबसे बड़ी गलती थी जो इस समय उन पर भारी पड़ रही है।

जुलाई के पहले अखाड़े को नहीं हो पाएगी जमीन हैंड ओवर 

हिंदुस्तान में चारो कुंभ स्थलों पर सबसे तेज गति से और सबसे ज्यादा संसाधन के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त लालू जजी एंड संस कंपनी के मैनेजर अशोक सिंह ने दावे के साथ इस बात को कहा है कि कुंभ के ढांचा या बुनियादी का चाहे हमारी कंपनी करें चाहे हिंदुस्तान की कोई और कंपनी लेकिन यह तय है।

जुलाई के पहले जमीन अखाड़े या खालसो को नहीं सौंपी जा सकती क्योंकि मामला 1450 एकड़ के समतलीकरण से लेकर  बिजली पानी सीवर  सड़क के साथ शौचालय स्नानागार बनाना है जो कि कहीं से भी संभव नहीं लग रहा है।

तपोवन नहीं तो कुंभ नहीं - श्री महंत भक्त चरण दास 

जिस तरह से तपोवन में पेड़ों की कटाई को लेकर एनजीटी में मामला चल रहा है और यही नहीं कुछ लोगों ने तो महाराष्ट्र हाईकोर्ट में भी इसके लिए दरवाजा खटखटा दिया है इसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार साधु ग्राम को तपोवन से हटाकर दूसरी जगह ले जा सकती है एक ऐसी भी चर्चा और संभावना व्यक्त की जा रही है।

लेकिन इस संबंध में जब बैरागी तीनों अनी अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महंत भक्त चरण दास महाराज जी से चर्चा की गई तो उनका स्पष्ट शब्दों में कहना था कि सरकार भले ही स्वयंसेवी संस्थाओं को कहीं जगह दे दे हमारा कोई विरोध नहीं है लेकिन सदियों से चली आ रही तपोवन में तीनों वैरागी अनी अखाड़े और खाल से अगर तपोवन में उनका जमीन नहीं मिलती है तो फिर हम कुंभ नहीं करेंगे।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद