प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
नासिक

पेठ रोड पर बनेगा 200 करोड़ का स्टेडियम, 32 एकड़ में आकार ले रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हब

Sports Infrastructure: नासिक पेठ रोड में 200 करोड़ की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द पूरा होगा। 32 एकड़ में फैली यह परियोजना क्षेत्र के विकास व खेल जगत में शहर को नई ऊंचाई देगी।

अंकिता पटेल

Nashik International Cricket Stadium: नासिक प्रभाग क्रमांक एक के पेठ रोड क्षेत्र में लगभग 32 एकड़ भूमि पर 200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण होने वाला है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल प्रभाग एक का महत्व बढ़ेगा, बल्कि यह क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय उद्योगों और व्यवसायों को गति मिलेगी और खेल जगत में शहर की एक नई पहचान बनेगी।

इस परियोजना की नींव पूर्व पार्षद रंजना भानसी, अरुण पवार और गणेश गिते के कार्यकाल में रखी गई थी। उन्होंने स्थायी समिति के सभापति रहते हुए शासन स्तर पर निरंतर प्रयास कर इसकी मंजूरी दिलवाई और मनपा के माध्यम से निधि का प्रावधान कर कार्य का शुभारंभ कराया।

सभी निवासियों के लिए गर्व

66 अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हम सभी निवासियों के लिए गर्व का विषय है। अब तक ऐसी सुविधाओं के लिए हमें बहे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब विश्व स्तरीय सुविधाएं हमारे द्वार पर होंगी, मैचों के दौरान बाहरी लोगों के आने से स्थानीय व्यापार बढ़ेगा, यह स्टेडियम हमारे क्षेत्र की प्रगति का 'पावर हाउस' साबित होगा। -स्थानीय निवासी, सागर आगले

अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिलेंगी सुविधाएं

मनपा के खजाने पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े, इसके लिए काम को 6 चरणों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक चरण के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान है। वर्तमान में दो चरणों का 60 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है।

स्टेडियम के शुरू होने से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और कोच उपलब्ध होगे, भाजपा के प्रभाग एक के उम्मीदवारों-रूपाली स्वप्निल ननावरे, रंजना पोपटराव भानसी, दीपाली गणेश गीते और अरुण बाबूराव पवार ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रोजेक्ट को समय सीमा के भीतर पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।

इससे न केवल स्थानीय युवाओं की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, बल्कि खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा और मनपा के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना