प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, मनपा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Nashik Police Action: नासिक के इंदिरानगर इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों और उन्हें शरण देने वाले एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कार्रवाई मनपा चुनाव से पहले विशे

अंकिता पटेल

Municipal Election Security: नासिक शहर के इंदिरानगर इलाके में अवैध रूप से रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों और उन्हें शरण देने में मदद करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति सहित कुल 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक अपनी पहचान छिपाकर गैर कानूनी तरीके से इंदिरानगर के कवठेकर वाड़ी और पांडवलेनी परिसर में निवास कर रहे हैं।

शहर में घुसपैठ से मचा हड़कंप

इस आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया जिन में शिल्पी मोहम्मद शुकरअली अकथेर, सौम्या संतोष नायक उर्फ सुल्ताना शब्बीर शेख (28), मुनिया खातून टुकू शेख (29), सोन्या कबिरूल मंडल उर्फ सानिया रफीक शेख, मुक्ता जोलील शेख (35), शामोली बेगम उर्फ सामसू खान (35), लकी उर्फ लियाकत हमीद कुरेशी (स्थानीय मददगार, नासिक निवासी), पकड़े गए सभी नागरिक बांग्लादेश के विभिन्न जिलों (हबीबगंज, गाजीपुर, जोशुर और नोडाइल) के रहने वाले हैं।

मनपा चुनाव की सरगर्मी के बीच अवैध रूप से रह रहे इन विदेशी नागरिकों के पकड़े जाने से शहर में घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने