प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नदी बचाओ अभियान: नासिक कुंभ 2027 से पहले गोदावरी घाट पर स्वच्छता का संकल्प

Nashik Godaghat: कुंभ 2027 की तैयारी में गोदाघाट पर भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने नदी और घाट क्षेत्र की सफाई कर सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

अंकिता पटेल

Nashik Godaghat Cleanliness Drive: नासिक शहर के पवित्र गोदाघाट क्षेत्र में आगामी कुंभमेले की पृष्ठभूमि में सुबह भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। यूनायटेड वी स्टैंड फाउंडेशन, नासिक प्लॉगर्स और गेटवे होटल्स नासिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उपक्रम को विभिन्न संस्थाओं और नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला।

नदी की स्वच्छता के लिए समाज के हर वर्ग ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अभियान में 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसमें गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, कर्मयोगी अकैडमी, यूनाइटेड रॉकर्स क्लब और पुलिस मित्र टीम के सदस्य शामिल थे। नासिक महानगरपालिका के कर्मचारी और वॉटर ग्रेस टीम ने कचरा संकलन और प्रबंधन में तकनीकी सहायता प्रदान की।

2 घंटे में 700 किलो गंदगी साफ

सुबह 7:30 से 9:30 बजे के बीच चलाए गए इस सघन अभियान में गोदाघाट क्षेत्र से लगभग 700 किलो से अधिक कचरा एकत्रित किया गया। इसमें सबसे अधिक मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक, पुराने कपड़े और कांच की बोतलें शामिल थीं।

भविष्य के लिए जागरूकता का संकल्प

आयोजकों ने बताया कि गोदावरी नासिक की जीवनरेखा है और कुंभ मेले से पूर्व घाटी को पर्यावरण अनुकूल बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, एकत्र किए गए कबरे को मनपा के सहयोग से उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।

इस उपक्रम में नासिक प्लॉगर्स के तेजस तलवारे, यूनायटेड वी स्टैंड फाउंडेशन के सागर मटाले और गेटवे ताज के जनरल मैनेजर रितेश कस्तुरे ने विशेष पहल की।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भविष्य में भी गोदावरी संरक्षण के लिए ऐसे उपक्रम जारी रहेंगे

अभियान के अंत में सहभागी सभी स्वयंसेवकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया और उन्हें नदी को प्रदूषित न करने की शपथ दिलाई गई।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात