मृतक संदीप खणपटे (फोटो नवभारत)
नासिक

नासिक में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबने से ऑटो चालक की मौत; शनिवार सुबह बरामद हुआ शव

Nashik Ganpati Visarjan Accident: नासिक के सातपुर में गणपति विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से ऑटो चालक संदीप खणपटे खदान में डूब गए। रातभर तलाश के बाद शनिवार सुबह उनका शव बरामद हुआ।

आलोक उमाकृष्ण

Auto Driver Drowned In Quarry: नासिक जिले के सातपुर में गणपति विसर्जन के दौरान घरकुल योजना के पास स्थित एक खदान में पैर फिसलने से ऑटो चालक की पानी में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप खणपटे के रूप में हुई है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार 25 सितंबर शाम करीब पांच बजे घटा।

गहरी खदान में डूबने से मौत

खदान में पानी की गहराई अधिक होने और नीचे दलदल होने के कारण बचाव दल को तलाशी अभियान के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद शुक्रवार शाम से ही संदीप खणपटे की तलाश शुरू कर दी गई थी। पानी में अंधेरा बढ़ने और दलदली स्थिति के चलते रातभर अभियान चलाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसके बाद शनिवार 26 सितंबर की सुबह एक बार फिर बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल के सदस्यों ने खदान में काफी देर तक खोजबीन की। पानी की गहराई और दलदल के बीच कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार टीम को सफलता मिली और संदीप खणपटे का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक संदीप खणपटे घरकुल योजना परिसर के ही निवासी थे और ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। संदीप की कमाई से ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती थीं। उनके परिवार में माता-पिता, दो बहनें, पत्नी और तीन साल का मासूम बेटा है।

गणपति विसर्जन के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे में संदीप की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में शोक की लहर फैल गई।

संदीप की मौत से इलाके में पसरा मातम

पड़ोसियों के अनुसार, संदीप मिलनसार स्वभाव के थे और परिवार की जिम्मेदारियां पूरी तरह संभालते थे। कम उम्र में उनके असमय निधन से परिवार पर आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा हो गया है।

संदीप की मौत की खबर से घरकुल योजना परिसर में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। अचानक हुई इस घटना से नासिक शहर के इस पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी