मुंबई के पब्लिक टॉयलेट में केमिकल की तेज बदबू से बेहोश हुए दो लोगों की अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai Public Toilet Chemical Deaths: मुंबई के राम मंदिर पूर्व इलाके में पब्लिक टॉयलेट के अंदर केमिकल की तेज बदबू से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और MPCB मामले की जांच कर रहे हैं।
Mumbai Public Toilet Chemical Smell Two Deaths Ram Mandir East
पब्लिक टॉयलेट में दम घुटने से दो लोगों की मौत(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Chemical Smell 2 Deaths Ram Mandir East: मुंबई के राम मंदिर पूर्व इलाके में एक पब्लिक टॉयलेट के अंदर केमिकल की तेज बदबू के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

घटना पारसी पंचायत गेट के सामने मृणालताई ब्रिज के पास की है। हादसे के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, बीएमसी और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

टॉयलेट के अंदर बेहोश मिले दोनों लोग

मिली जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे एक नागरिक ने पब्लिक टॉयलेट के अंदर से तेज केमिकल जैसी गंध आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस, एमपीसीबी और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, टॉयलेट के अंदर दो लोग बदबू के कारण बेहोश मिले थे। दोनों को तत्काल ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

ट्रॉमा केयर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय प्रभाकर धनिवार और 18 वर्षीय भाविन देसाई के रूप में हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों को अस्पताल लाए जाने के समय ही मृत अवस्था में पाया गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल मौत के सटीक कारणों और टॉयलेट में मौजूद केमिकल की प्रकृति का पता लगाने के लिए पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जांच जारी है।

Mumbai Public Toilet Chemical Smell Two Deaths Ram Mandir East
राज-उद्धव ठाकरे 4 अक्टूबर को मुंबई में निकालेंगे संयुक्त मोर्चा, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना

कौन सा केमिकल था, इसकी जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पब्लिक टॉयलेट के अंदर कौन सा केमिकल मौजूद था और वह वहां कैसे पहुंचा। शुरुआती तौर पर केमिकल की तेज गंध को मौत की वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Mumbai Public Toilet Chemical Smell Two Deaths Ram Mandir East
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच में याचिका दायर, SIR में हटाए गए नाम जोड़ने की मांग

मुंबई पुलिस और एमपीसीबी की टीमें मौके से सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। पब्लिक टॉयलेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com