समानांतर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते उपमहापौर विलास शिंदे (फोटो नवभारत)
नासिक

नासिक: गंगापुर रोड की समानांतर सड़क का उपमहापौर ने किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के निर्देश

Nashik Gangapur Road पर यातायात का दबाव कम करने के लिए बन रही समानांतर सड़क का उपमहापौर विलास शिंदे ने निरीक्षण किया। उन्होंने चार चरणों में एक साथ काम शुरू करने का सुझाव दिया।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • शुक्रवार को उपमहापौर विलास शिंदे ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

  • मनपा अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदारों से काम की प्रगति पर चर्चा हुई।

  • चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ निर्माण शुरू करने का सुझाव दिया।

  • सड़क को जल्द नागरिकों के यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए।

Parallel Road Construction Work Inspection: नासिक जिले के गंगापुर रोड पर वाहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस मार्ग के समानांतर बन रही सड़क के कार्य का शुक्रवार को उपमहापौर विलास शिंदे ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को सुझाव दिया कि काम समय पर पूरा करने के लिए किसी एक स्थान से शुरुआत करने के बजाय चार चरणों में विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्य शुरू किया जाए।

सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपमहापौर विलास शिंदे ने गंगापुर रोड की समानांतर सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने नासिक मनपा के अधिकारियों, अभियंताओं और संबंधित ठेकेदारों से चर्चा कर अब तक हुए काम की प्रगति और मौजूदा स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिंदे ने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क का काम निर्धारित समय में जल्द से जल्द पूरा किया जाए। निर्माण पूरा होने के बाद इसे नागरिकों के यातायात के लिए खोल दिया जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने में मदद मिल सके।

समानांतर सड़क से जाम की समस्या होगी कम

गंगापुर रोड क्षेत्र में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण रोजाना यातायात जाम की समस्या सामने आ रही है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस मार्ग के समानांतर बनाई जा रही नासिक शहर में सड़क यातायात का दबाव कम करने और आवागमन सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उपमहापौर विलास शिंदे ने इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जाए। साथ ही सड़क की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाए। निरीक्षण के दौरान शहर अभियंता संजय अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवनीत भामरे, उप-अभियंता ठाकरे, कार्यकारी अभियंता पालवे, भामरे, गावित आदि उपस्थित थे।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर बिखरा विपक्ष, स्टालिन से पवार तक आए मोदी के साथ

दिल्ली में रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम

चीन की मदद से स्पेस में ताकत बढ़ा रहा पाकिस्तान, CDS जनरल सुब्रमणि ने जताई चिंता; बताई तीन बड़ी चुनौतियां

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें