मनपा द्वारा गणेश विसर्जन की तैयारी (फोटो नवभारत)
नासिक

नासिक में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, 40 कृत्रिम कुंड समेत 77 स्थान तय; नदी प्रदूषण रोकने की अपील

Nashik Ganesh Visarjan: नासिक मनपा ने गणेश विसर्जन के लिए 77 स्थान तय किए हैं। इनमें 40 कृत्रिम कुंड, 19 प्राकृतिक जलस्रोत और 18 मिश्रित स्थल हैं। कृत्रिम कुंडों के उपयोग की अपील।

आलोक उमाकृष्ण

77 Locations Artificial Ponds Arrangements: गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि में नासिक महानगरपालिका ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए व्यापक नियोजन किया है। नागरिकों को सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की सुविधा देने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 77 विसर्जन स्थल निर्धारित किए गए हैं।

मनपा द्वारा निर्धारित 77 स्थानों में 40 कृत्रिम विसर्जन कुंड, 19 प्राकृतिक जलस्त्रोत तथा 18 स्थानों पर कृत्रिम और प्राकृतिक दोनों प्रकार की व्यवस्था की गई है। मनपा ने नागरिकों से अपने क्षेत्र में निर्धारित विसर्जन स्थलों का ही उपयोग करने और जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने में सहयोग करने की अपील की है।

नासिक में विसरजन के स्थल

क्षेत्रवार विसर्जन स्थल नासिक पूर्व लक्ष्मीनारायण घाट, कन्नमवार पुल घाट, रामदास स्वामी घाट, रामदास स्वामी मठ के पास, नंदिनी-गोदावरी संगम, साईनाथनगर चौफुली, डीजीपी नगर गणपति मंदिर के पास, शारदा स्कूल के सामने राणेनगर, कलानगर चौक-राजसारथी सोसायटी।

पश्चिम विभाग: यशवंतराव महाराज मैदान, रोकडोबा मैदान, टालकुटेश्वर मैदान, सिद्धेश्वर मंदिर-घारपुरे घाट, हनुमान घाट-घारपुरे घाट-अशोक स्तंभ, चोपड़ा लॉन्स पुल-गोदापार्क, चव्हाण कॉलोनी-परीचा बाग, फॉरेस्ट नर्सरी पुल-गंगापुर रोड, येवलेकर मला, दोंदे पुल-उंटवाडी रोड-म्हसोबा मंदिर परिसर।

पंचवटी: पेठ रोड आरटीओ कॉर्नर, दत्त चौक-गोरक्षनगर, वाघाडी नदी-राजमाता मंगल कार्यालय परिसर, कोणार्क नगर, आडगांव पाझर तालाब, म्हसरूल सीता सरोवर, तपोवन कपिला संगम, प्रमोद महाजन उद्यान के पास, रामवाड़ी-चिंचबन, कमलनगर, रोकडोबा सांडवा से गौरी मैदान परिसर, रामकुंड परिसर, नांदूर-मानूर गोदावरी पुल, गाडगे महाराज पुल से टालकुटेश्वर पुल तक।

नासिक रोड: दसक घाट-गोदावरी नदी, चेहडीगांव-दारणा नदी, देवलाली गांव-वालदेवी नदी, विहीतगांव-वालदेवी नदी, वडनेरगांव-वालदेवी नदी, नारायण बापू चौक, राजराजेश्वरी चौक-जुना सायखेडा रोड, चेहेडी ट्रक टर्मिनल, शासकीय तंत्रनिकेतन-सामनगांव, निसर्गोपचार केंद्र जय भवानी रोड, शिखरेवाडी मैदान, गाडेकर मला-आर्टिलरी सेंटर रोड, मनपा स्कूल क्रमांक 125 मैदान।

नवीन नासिक: पवननगर जलकुंभ-हिरे स्कूल के पास, गोविंदनगर-जिजाऊ वाचनालय, राजे छत्रपति व्यायामशाला जुना सिडको, राजे संभाजी महाराज

व्यायामशाला-कर्मयोगीनगर, राजे संभाजी स्टेडियम-अश्विननगर, अंबड पुलिस स्टेशन-सिंहस्थनगर, मिनाताई ठाकरे स्कूल-कामठवाडा, डे-केयर स्कूल-रामनगर, गामणे मैदान-वासननगर, अंजना लॉन्स-जी।डी। सावंत कॉलेज रोड-पाथर्डी, पिंपलगांव खांब-वालदेवी घाट।

सातपुर गंगापुर धबधबा, सोमेश्वर मंदिर, चांदशी पुल, आसाराम बापू पुल, पाइपलाइन रोड-आनंदीआंगण जॉगिंग ट्रैक के पास, सूर्यामर्फी चौक-शिवाजीनगर, अशोकनगर पुलिस चौकी के सामने, अंबडलिंक रोड-नंदिनी नदी पुल के पास, आईटीआई पुल के पास गणेश घाट, पपया नर्सरी रोड, पिंपलगांव बहुला।

स्थानीय लोगों से कृत्रिम कुंडों का उपयोग करने की अपील

मनपा ने नागरिकों से यथासंभव कृत्रिम विसर्जन कुंडों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही निर्माल्य नदी या अन्य जलस्रोतों में नहीं डालकर मनपा द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्माल्य संकलन केंद्रों में जमा करने का आग्रह किया गया है।

पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता

गणेशोत्सव की श्रद्धा और परंपरा को बनाए रखते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की भूमिका मनपा ने अपनाई है। गोदावरी नदी सहित अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों में बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए नागरिकों के लिए वैकल्पिक कृत्रिम विसर्जन स्थल उपलब्ध कराए गए हैं।

पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन का आग्रह

नासिक मनपा ने नागरिकों से कृत्रिम विसर्जन कुंडों को प्राथमिकता देने, नदी-तालाबों में निर्माल्य नहीं डालने और निर्धारित संकलन केंद्रों का उपयोग करने की अपील की है।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान