अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

Ashok Kharat Case: नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात पर शिकंजा, 21 देशों की सैर में करोड़ों की ठगी का खुलासा

Ashok Kharat Case Update: नासिक के कथित ज्योतिषी अशोक खरात मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 21 देशों की यात्राओं और ‘अवतार पूजा’ के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपों की जांच अब SIT और ED तेज कर रही हैं।

अपूर्वा नायक

Ashok Kharat Case Fraud ED SIt Probe: नासिक के तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात मामले में नया मोड़ आ गया है। उसकी 21 देशों की सैर और 'अवतार पूजा' के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर उसके साथ विदेश गए लोग रडार पर आ गए हैं।

इस मामले में एसआईटी और ईडी ने जांच तेज कर दी है और जल्द नए खुलासे होने की संभावना है। अशोक खरात के विदेशी नेटवर्क के गॉड फादर की तलाश में जांच एजेसियां जुट गई हैं।

मिली जानकारी अनुसार मार्च 2026 के घटनाओं के आधार पर पुणे के एक उद्योगपति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों पर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि खरात ने 21 विदेश यात्राएं की थी और करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। इस मनी लॉड्रिंग मामले, उसे विदेश जाने में मदद करने वाले और उसके साथ गए लोग अब एसआईटी व ईडी की हिट लिस्ट में हैं।

डर दिखाकर करवाई विदेश यात्रा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के आरोपों मे खरात ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और दोष निवारण का डर दिखाकर शिकायतकर्ता को कई विदेश यात्राएं करवाई और इस दौरान बडी धनराशि प्राप्त की शिकायत में यह भी कहा गया है कि कारोबार में लाभ का झांसा देकर कीमती सामान खरीदने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे शिकायतकर्ता को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

21 देशों की हुई यात्रा

  • शिकायतों के आधार पर ईडी और एसआईटी के संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
  • इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि इस तरह की धोखाधड़ी में और कितने लोग शिकार हुए है और इन यात्राओं के धन का स्रोत क्या था। मर्सिडीज की डिमांड और 21 देशों की सैर का खरात का गॉड फादर कौन था।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक