Nashik Public Service Improvement: नासिक अंबड स्थित तलाठी कार्यालय का चेहरा पूरी तरह बदल गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के चलते यहां विकास कायों ने रफ्तार पकड़ी है, जिससे कार्यालय अब आधुनिक और सुसज्जित स्वरूप में नजर आ रहा है।
स्थानीय विधायक सीमा हिरे के निरंतर प्रयास और तलाठी रेखा प्रशांत देवरे की पहल से इस कार्यालय में विभिन्न सुधार कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं।
पटवारी रेखा देवरे ने कार्यभार संभालने के बाद न केवल कार्यालयीन कामकाज को अधिक कार्यक्षम बनाया, बल्कि परिसर की मरम्मत और नवीनीकरण पर भी विशेष जोर दिया।
पुराने ढरें को बदलते हुए कार्यालय में स्वच्छता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और नागरिकों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के ठोस प्रयास किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-ग्रामीण विद्यार्थियों का सपना पूरा, नासिक जिला परिषद के 15 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली रवाना