मनसे-उबाठा ने एकजुट होकर बनाई मोर्चे की रणनीति (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नासिक

मनसे-उबाठा ने एकजुट होकर बनाई मोर्चे की रणनीति, लोगों के हक के लिए संघर्ष करें: दिनकर पाटिल

MNS-UBT: मनसे के प्रदेश महासचिव दिनकर पाटिल ने कहा कि मनसे और उबाठा के पदाधिकारियों को एकजुट होकर दिंडोरी तहसील में आम आदमी की समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए।

आंचल लोखंडे

Nashik News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रदेश महासचिव दिनकर पाटिल ने कहा कि मनसे और उबाठा के पदाधिकारियों को एकजुट होकर दिंडोरी तहसील में आम आदमी की समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। वह महायुति सरकार के विरुद्ध 12 सितंबर को आयोजित जन आक्रोश मोर्चा की योजना की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में बेरोजगारी, अनियमित बिजली आपूर्ति, किसानों की कर्ज माफी, सड़कों की बदहाली और स्वास्थ्य सेवाओं की चरमराहट जैसे कई मुद्दों को उठाया गया।

इसके अलावा, नाशिक जिले में बढ़ते अपराध, अवैध कारोबार, नशीली दवाओं की बिक्री, फसल बीमा घोटाला और जल जीवन मिशन योजना में घोटाले जैसे कई और मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मनसे प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम शेख, शिवसेना ग्रामीण संपर्क प्रमुख जयंत दिंडे, शिवसेना जिला प्रमुख पिंटू नाईक, मनसे जिलाध्यक्ष अंकुश पवार सहित मनसे और शिवसैनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

विवाद : प्रवासी की टिप्पणी से बढ़ा मामला हिन्दी पर भड़के मनसैनिक

पिछले कुछ महीनों से राज्य में बढ़ता मराठी बनाम प्रवासी विवाद अब नासिक तक पहुंच गया है। यहां एक घटना सामने आई है जहां मनसे कार्यकर्ताओं ने एक प्रवासी व्यक्ति को पिटाई कर दी, जिस पर एक मराठी परिवार को धमकाने का आरोप है। यह घटना नासिक रोड के जय भवानी रोड पर हुई, जहां उक्त व्यक्ति ने एक मराठी परिवार के साथ बदसलूकी की थी।

ये भी पढ़े:

इस मामले की शुरुआत लासुरे नामक एक मराठी परिवार की दोपहिया गाड़ी को टक्कर लगने से हुई जानकारी के अनुसार, एक प्रवासी व्यक्ति चार पहिया वाहन चलाना सीख रहा था। उसी दौरान, उसने लासुरे के स्कूटर को टक्कर मार दी,जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जब लासुरे परिवार ने उससे इस बारे में बात की, तो वह व्यक्ति क्रोधित हो गया और उनसे गाली-गलौज करने लगा।

मुझे मराठी नहीं आती

जय भवानी रोड पर मौजूद मनसे कार्यकर्ताओं को जब इस घटना का पता चला, तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने उस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने बदतमीजी से बात की। उसने कहा, 'मुझे मराठी नहीं आती और मैं हिंदी में बात करूंगा, तुम मुझसे हिंदी में बात करौरी। इस ताने से मनसे कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। उन्होंने उसे मराठी परिवार से माफी भी मंगवाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट