पुणे ड्रग्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

मालेगांव में नशे का बड़ा खुलासा! पुलिस ने पकड़ा 5.82 लाख का एम.डी. पाउडर, 3 गिरफ्तार

Malegaon Drugs Case: मालेगांव में हिरापुरा मैदान में पुलिस ने छापा मारकर 5.82 लाख रुपये का एम.डी. पाउडर जब्त किया। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, किल्ला थाने में मामला दर्ज।

अर्पित शुक्ला

Malegaon News: मालेगांव शहर के हिरापुरा मैदान क्षेत्र में 14 अक्टूबर की रात पुलिस ने छापा मारते हुए अवैध रूप से एम डी पाउडर बेचने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 194 ग्राम वजन का करीब 5.82 लाख रुपये मूल्य का एम डी पाउडर जप्त किया है। यह कार्रवाई नाशिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक मालेगांव तेजबीर सिंह संधू के पथक ने की।

अपर पुलिस अधीक्षक संधू को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर विशेष पथक ने हिरापुरा मैदान परिसर में घेरा बनाकर अन्सारी इस्तियाक मुख्तार अहमद (25), निवासी हुडको कॉलोनी, जलाल अहमद मोहम्मद हनीफ शेख (32), निवासी नुमानी नगर, और मोसिन खान जैनुलाब्दीन पठाण (37), निवासी गुलशेर नगर इन तीनों को गिरफ्तार किया। वहीं परवेज गोवंडी नामक आरोपी फरार है।

इस मामले में किल्ला पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और यह जांच की जा रही है कि जब्त किया गया मादक पदार्थ कहां से लाया गया था। यह कार्रवाई किल्ला पुलिस थाने के निरीक्षक सुधीर पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में पो उ नि पाराजी वाघमोडे, दिनेश शेरावते, सचिन बेदाडे, राकेश जाधव, अक्षय चौधरी, राम निसाल, पंकज भोये तथा तकनीकी विभाग के हेमंत गिलबिले, प्रदीप बहिरम और नितीन गांगुर्डे ने भाग लिया।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील