मालेगांव के डोंगराले गांव में 3 साल की बच्ची की रेप के बाद निर्मम हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नासिक

मालेगांव में 3 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार, गुस्साई चित्रा वाघ...

Vijay Khairnar Arrested: मालेगांव के डोंगराले गांव में 3 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या। आरोपी विजय खैरनार गिरफ्तार। गांव में रोष; फास्ट ट्रैक कोर्ट में कठोर सज़ा की मांग की।

आंचल लोखंडे

Nashik Child Abuse Case: नासिक जिले के मालेगांव तहसील के डोंगराले गांव में एक 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही 24 वर्षीय विजय संजय खैरनार ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचलकर अमानवीय तरीके से उसकी हत्या कर दी।

इस मामले पर भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने अपनी गुस्से भरी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चित्रा वाघ ने कहा कि मालेगांव के डोंगराले गांव में 3 साल की बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य हुआ है। ऐसी घटना सुनकर दिल दहल जाता है। सुबह तक खेलने वाली, दौड़ने वाली बच्ची जब नहीं मिली, तो घरवालों ने उसे खोजना शुरू किया। पूरे गांव में तलाशने पर वह गंभीर अवस्था में मिली। बाद में उसकी मौत की खबर आई और सब कुछ तहस-नहस हो गया।

आधे घंटे में आरोपी विजय खैरनार गिरफ्तार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गांव के 24 वर्षीय युवक का एक महीने पहले बच्ची के पिता के साथ झगड़ा हुआ था। उसने उस मासूम बच्चे पर आसुरी तरीके से अपना गुस्सा निकाला। उसके साथ अत्याचार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधे घंटे में विजय खैरनार को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी राक्षसी मनोवृत्ति को महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। हम पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं। इस मामले में बच्ची को न्याय दिलाने के लिए, देवाभाऊ के नेतृत्व में सरकार हरसंभव मदद करेगी।

मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा

पीड़ित परिवार को बेहतर से बेहतर वकील उपलब्ध कराकर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। उस राक्षस को कठोरतम सज़ा यानी फांसी होनी चाहिए। जब तक उसे सज़ा नहीं मिलती, हम चैन से नहीं बैठेंगे। समाज में विकृत रूप से घूम रहे भेड़ियों को कुचलने का अब समय आ गया है। इधर 3 साल की बच्ची पर अत्याचार और उसकी निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही मालेगांव तहसील पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और संदिग्ध आरोपी विजय खैरनार को हिरासत में ले लिया।

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मालेगांव सामान्य अस्पताल भेज दिया गया। इस भयानक घटना से क्षेत्र में भारी रोष का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ग्रामवासी आरोपी को कठोर से कठोर सज़ा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह